एक्सप्लोरर

चयनकर्ता कर रहे हैं नजरअंदाज और मयंक खेल रहे हैं शतकीय पारियां

पिछले कुछ महीनों से जब भी भारतीय चयनकर्ता टीम चयन के लिए एक साथ आते हैं तो एक नाम हर बार दरवाजे पर दस्तक तो देती है लेकिन हर बार उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है.

पिछले कुछ महीनों से जब भी भारतीय चयनकर्ता टीम चयन के लिए एक साथ आते हैं तो एक नाम हर बार दरवाजे पर दस्तक तो देती है लेकिन हर बार उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. इस खिलाड़ी का नाम है मयंक अग्रवाल. इंग्लैंड के खिलाफ बचे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जब टीम का चयन होना था उस वक्त भी इस खिलाड़ी को लेकर आम राय बनती दिख रही थी लेकिन अंत में पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को पहला मौका मिल गया.

भले ही मयंक का चयन सीनियर टीम में नहीं किया जा रहा हो लेकिन इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर बिलकुल भी नहीं दिख रहा. प्रचंड फॉर्म में चल रहे मयंक ने एक और शतकीय पारी खेल चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक तरफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मयंक का औसत 50 के करीब है तो वहीं लिस्ट ए में उनका औसत 50 के पार है. दोनों फॉर्मेट में देखें तो उनके बल्ले से अब तक कुल 20 शतक आए हैं. 

चार टीमों के बीच खेले जा रहे टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में मयंक ने 114 गेंद में 124 रनों की धमाकेदार पारी खेल इंडिया बी को फाइनल के करीब पहुंचा दिया. पहले मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत 30 रनों की जीत मिली थी.

इंडिया बी की जीत में मयंक अग्रवाल के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 50 रन देकर इंडिया ए के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज इंडिया ए को 217 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई. 218 के आसान लक्ष्य को इंडिया बी ने तीन विकेट खोकर 53 गेंद पहले हासिल कर लिया.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम सिर्फ 217 रन ही बना पाई. टीम के लिए अंबाती रायुडू ने 75 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 48 रन का योगदान दिया.

इसके अलावा कृष्णप्पा गौतम ने 35, संजू सैमसन ने 32 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 रन बनाए. इंडिया-बी की ओर से कृष्णा के अलावा श्रेयस गोपाल ने 38 रन पर दो विकेट और धमेंद्र जडेजा, दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए.

जवाब में मयंक ने 114 गेंदों पर 14 चौके और तीन छक्के लगाए. जबकि शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 और इशान किशन ने 25 रन का योगदान दिया. कप्तान मनीष पांडे ने नाबाद 21 रनों की पारी खेल टीम को 41.1 गेंद में जीत दिला दी.

इंडिया-ए की तरफ से खलील अहमद ने दो और दीपक चहर ने एक विकेट हासिल किए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget