एक्सप्लोरर

Shadab Khan: मैथ्यू हेडन ने इस पाक ऑलराउंडर की रवींद्र जडेजा से की तुलना, बताया 3D क्रिकेटर

Shadab Khan: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कुछ समय तक पाकिस्तान टीम के साथ रहे मैथ्यू हेडन ने शादाब खान की तुलना रवींद्र जडेजा से करते हुए उन्हें 3D क्रिकेटर बताया है.

Matthew Hayden compared Shadab Khan to Ravindra Jadeja: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने पिछले कुछ समय से सीमित ओवर की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. शादाब अपनी लेग स्पिन के साथ-साथ एक शानदार विस्फोटक बल्लेबाज़ भी हैं और एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. इसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कुछ समय तक पाकिस्तान टीम के साथ रहे मैथ्यू हेडन ने शादाब खान की तुलना रवींद्र जडेजा से करते हुए उन्हें 3D क्रिकेटर बताया है. 

हेडन का मानना है कि शादाब भी जेडजा की तरह ही ऑलराउंडर हैं. उनका कहना है कि दोनों की तुलना हो सकती है, क्योंकि दोनों थ्री-डायमेंशनल क्रिकेटर हैं. 

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में मैथ्यू हेडन से 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर को चुनने के लिए कहा गया. इसके जवाब में हेडन ने कहा, "शादाब खान एक शानदार खिलाड़ी है. वह भारत के रवींद्र जडेजा की तरह थ्री-डायमेंशनल क्रिकेटर है."

उन्होंने आगे कहा, "शादाब गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी एक शानदार हिटर है. उसके पास गेंदबाजी में जहां वैरिएशंस हैं, वहीं वह एक शानदार फील्डर भी है. सबसे अहम बात आप फील्डर के प्रयासों से ही वर्ल्ड कप जीतते हो."

हेडन ने आगे कहा, "फील्डिंग एक ऐसी चीज है, जिसे सभी नोट नहीं करते हैं. लेकिन टूर्नामेंट में फील्डिंग एक बड़ा अंतर पैदा करती है. दबाव के वक्त बाउंड्री पर कैच पकड़ना हो या अहम खिलाड़ी को रन आउट करना हो, ये सब ऐसी चीज़े हैं, जो बड़ा अंतर पैदा करती हैं."

सीमित ओवर की क्रिकेट में जडेजा और शादाब के आंकड़े

शादाब खान ने पाकिस्तान के लिए अब तक 56 वनडे और 92 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में शादाब खान ने करीब 29 की औसत से 681 रन बनाए हैं. इसके अलावा 73 विकेट चटकाए हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 569 रन और 104 विकेट हैं. 

वहीं रवींद्र जडेजा के नाम 64 टी20 इंटरनेशनल मैच में 457 रन और 51 विकेट हैं. इसके अलावा 174 वनडे में जडेजा के नाम 191 विकेट और 2526 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल में जडेजा ने अब तक अर्धशतक नहीं लगाया है. वहीं शादाब एक अर्धशतक जड़े चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget