एक्सप्लोरर

U-19 WC: क्वार्टर फाइनल से पहले नेट प्रैक्टिस करने उतरेगी टीम इंडिया

शुरुआती दोनों मुकाबले जीत कर पहले ही अंतिम आठ में जगह बना चुकी भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में शुक्रवार को जिंबॉब्वे का सामना करेगी. क्वार्टर फाइनल से पहले टीम इंडिया जीत के लय को बरकरार रखते हुए अपने खेल को और सुधारने की कोशिश करेगी.

पहले मुकाबले में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर था जिसका असर पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ देखने को मिला. अब टीम मैनेजमेंट लीग के इस आखिरी मुकाबले में अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने की कोशिश करेगी.
 
लीग राउंड में भारत के लिए एकमात्र बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया थी जिसे टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत 100 रन से हराया.

भारतीय तेज गेंदबाजों कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी ने अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और यह अब देखना होगा कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ उन्हें फिर मैदान पर उतारते हैं या क्वार्टर फाइनल के लिए तरोताजा रखते हैं.

चोटिल इशान पोरेल के कवर के तौर पर शामिल विदर्भ के गेंदबाज आदित्य ठाकरे को मौका मिल सकता है. चोटिल इशान की जगह पपुना न्यू गिनी के खिलाफ अर्शदीप सिंह को मौका मिला था.

भारतीय गेंदबाजी काफी मजबूत लग रही है जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल राय तेज गेंदबाजों का साथ निभा रहे हैं.

कप्तान पृथ्वी शॉ की अगुआई में भारत का बल्लेबाजी क्रम शानदार फॉर्म में है और अब तक मुश्किल हालात में उनकी परीक्षा नहीं हो पाई है.

जिंबॉब्वे के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के आसानी से रन जुटाने की उम्मीद है जिसके खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने कल सात विकेट की आसान जीत दर्ज की.

जिंबॉब्वे अब कल उलटफेरी भरी जीत दर्ज नहीं करता है तो ग्रुप बी से भारत और ऑस्ट्रेलिया का क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना लगभग तय है.

भारत ने अब तक जिंबॉब्वे के खिलाफ चार मैचों में से एक भी नहीं गंवाया है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच 2005 में एफ्रो-एशिया अंडर 19 कप के दौरान खेला गया था.

टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुबमन गिल, आर्यन जुयाल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, रियान पराग, हिमांशु राणा, अनुकूल राय, शिवम मावी और शिव सिंह.

जिंबॉब्वे:- लियाम रोचे (कप्तान), रॉबर्ट चिम्हिन्या, जोनाथन कोनोली, एलिस्टेयर फ्रॉस्ट, टैन हैरिसन, वेस्ले माधेवेर, तनुनुर्वा माकोनी, डोनाल्ड म्लाम्बो, तिनाशे नेनहुन्जी, एनकोसिलातु नूनू, कीरन रोबिन्सन, जेडेन शादेनडोर्फ और मिल्टन शुम्बा.

समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20 Highlights: जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
जैकब बैथेल अकेले टीम इंडिया पर पड़े भारी, दूसरे टी20 में भारत की हार; इंग्लैंड की करिश्माई जीत
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget