एक्सप्लोरर

SAvsIND 3rd T20: 'आखिरी जंग' में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट शनिवार को अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी. तीन टेस्ट में 1-2 से हारने के बाद भारतीय टीम ने छह मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान को 5-1 से पटखनी दी.

MATCH PREVIEW SOUTH AFRICA VS INDIA 3rd T20- साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट शनिवार को अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी. तीन टेस्ट में 1-2 से हारने के बाद भारतीय टीम ने छह मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान को 5-1 से पटखनी दी. मुकाबला सबसे छोटे फॉर्मेट में पहुंचा और तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीम इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है. तीसरा और अंतिम टी 20 अब किसी फाइनल से कम नहीं है और इसे जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

अब तक का सफर

पिछले दोनों मैचों में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें मैदान पर उतार-चढ़ाव से गुजरी हैं. पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छा कमाल दिखाया था, वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को उसके बल्लेबाजों की वजह से जीत मिली.

पहले टी-20 मैच में भारतीय ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (72) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद भुवनेश्वर कुमार (5/24) की गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया.

साउथ अफ्रीका ने हालांकि, दूसरे मैच में अच्छी वापसी की. इस सीरीज से टी-20 डेब्यू करने वाले दो युवा खिलाड़ियों जूनियर डाला और हेनरिक क्लासेन ने मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. डाला ने दो विकेट चटकाए, तो वहीं क्लासेन ने 69 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, इसमें कप्तान जीन पॉल डुमिनी की नाबाद 64 रनों की पारी ने भी अहम भूमिका निभाई.

न्यूलैंड्स पर रिकॉर्ड -
भारत ने न्यूलैंड्स पर कभी टी20 क्रिकेट नहीं खेला है. यहां भारत का यह पहला टी20 मैच है जबकि साउथ अफ्रीका ने यहां आठ टी20 खेले हैं जिसमें उन्होंने पांच गंवाए हैं.

संभावित टीम

पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था. अब यह देखना होगा कि निर्णायक मैच में भी क्या वे इस पर कायम रहते हैं या नहीं. जोन जोन स्मट्स प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं जबकि डेविड मिलर भी खराब फॉर्म में हैं

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण बाहर रहे थे. अभी भी उनका खेलना तय नहीं है. टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा क्योंकि श्रीलंका में ट्राई सीरीज दो सप्ताह बाद ही खेलनी है.

भारतीय गेंदबाजों में जयदेव उनादकट काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने 9.78 की औसत से 75 रन दिए. युजवेंद्र चहल ने आठ ओवर में 103 रन देकर एक विकेट लिया. ऐसे में कोहली गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की सोच सकते हैं. बुमराह के खेलने पर उनादकट को बाहर रखा जा सकता है. शर्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया था. भारतीय टीम अक्षर पटेल को भी उतार सकती है जिससे तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पंड्या पर फोकस होगा.

टीमें :-

भारत - विराट कोहली ( कप्तान ), शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शर्दुल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका - जेपी डुमिनी ( कप्तान ), फरहान बेहार्डियेन, जूनियर डाला, रीजा हेंडरिक्स, क्रिस्टियान जोंकर, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पीटरसन, आरोन फागिंसो, एंडिले पी, तबरेज शम्सी, जोन जोन स्मट्स.

मैच का समय : रात 9.30 से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Embed widget