एक्सप्लोरर

IND vs WI: अनफिट वेस्टइंडीज के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs WI: पहले टेस्ट में रिकॉर्ड जीत के बाद भारतीय टीम अब सीरीज जीतने मैदान पर उतरेगी

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों की रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब बुलंद हौसलों के साथ दूसरे और अंतिम टेस्ट को जीतने मैदान पर उतरेगी. पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और ऐसा ही कुछ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी देखने को मिल सकता है.

एक तरफ जहां वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं तो दूसरी तरफ टीम के एकमात्र उपयोगी तेज गेंदबाज शैनन गैब्रियल का भी खेलना संदिग्ध है. भारत ने दूसरी तरफ पहला टेस्ट मैच तीन दिन में जीतने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

वेस्टइंडीज से मिली जीत लेकिन बाहर हुए फेल
वैसे भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए एकतरफा मुकाबले आदर्श नहीं कहे जाएंगे. इससे पहले 2011 में भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा सीरीज में 2-0 से हराया था लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे में उसे 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

इसी तरह से 2013 में भी भारत ने दोनों टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर जीत लिए थे लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका के दौरे में इसका कोई फायदा नहीं मिला जिसे भारतीय टीम ने गंवा दिया था.

इससे पता चलता है कि वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम पिछले कुछ वर्षों से कड़ी टक्कर नहीं दे रही जो भारतीय टीम को पर्याप्त चुनौती दे सके. भारत वैसे भी अपनी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करता रहा है.

फॉर्म तलाशने की रहेगी कोशिश
इस तरह के मुकाबले में किसी भी खिलाड़ी के लिए खुद को प्रेरित करना चुनौती होती है और कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में 139 रन बनाकर दिखाया था कि वह किसी भी तरह के मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं.

टेस्ट डेब्यू के साथ ही 18 साल के पृथ्वी शॉ ने शतक लगाकर उम्मीद के मुताबिक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा लेकिन कोहली की पारी इसलिए बेजोड़ थी क्योंकि इससे उन्होंने दिखाया कि किस तरह से एक अन्य तरह की चुनौती के लिए खुद को तैयार करना होता है.

पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद भी अगर कोई परेशान हुआ होगा तो वो हैं लोकेश राहुल जो पहले ही ओवर में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए थे. राहुल इस टेस्ट में अपनी गलती को सुधार कर फॉर्म में वापसी की पूरी कोशिश करेंगे.

वहीं टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे भी अभी तक फॉर्म में नहीं लौटे हैं. रहाणे के बल्ले से पिछले 14 महीनों से एक भी टेस्ट शतक नहीं आया है जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि टीम के लिए भी चिंता की बात होगी. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इन दो बल्लेबाजों के पास फॉर्म तलाशने का यह आखिरी मौका होगा.

जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो वह भारत को कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश करेगा. पहले टेस्ट मैच में केवल कीरेन पावेल और रोस्टन चेज ही भारतीय आक्रमण का कुछ देर तक सामना कर पाये थे. उसके बल्लेबाजों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है जो कि पहले मैच में नहीं दिखा था.

टीमें इस प्रकार हैं :-

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर.

वेस्टइंडीज :- जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शेन डोवरिच, शैनन गैब्रियल, जहमर हैमिल्टन, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अलज़ारी जोसेफ, कीमो पॉल, कीरेन पॉवेल, केमार रोच, और जोमेल वारिकन.

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
Watch: स्टेडियम आकर मैच देखने के लिए बेचा बहन का फोन, लिटिल फैन का पोस्टर वायरल
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget