एक्सप्लोरर

CWC19 : दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज का मैच बारिश के चलते रद्द हुआ, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

दक्षिण अफ्रीका को इस मैच से पहले लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है, वहीं वेस्ट इंडीज पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रही है.

World Cup 2019: इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया 15वां मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है. मैच में सिर्फ 7.3 ओवरों का खेल हुआ और इसके बाद लगातार बारिश होने के कारण खेलने लायक स्थिति न बनती देख अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. बेहतरीन शुरुआत करते हुए शेल्डन कॉटरेल ने हाशिम अमला (5) और एडिन मार्कराम (5) को पवेलियन भेज दिया था. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 29 रन था, तभी बारिश आ गई और काफी देर तक जारी रही. बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया लेकिन स्थिति को खेल के अनुरूप न पाता देख मैच को यहीं खत्म करने का फैसला किया. अपने पहले तीनों मैच गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए यहां से वर्ल्ड कप का सफर काफी मुश्किल हो गया है. अब साउथ अफ्रीका को ना सिर्फ अपने बचे हुए बाकी 5 मैच जीतने होंगे बल्कि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा. दक्षिण प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान से एक स्थान ऊपर नौवें नंबर पर बनी हुई है. वहीं वेस्ट इंडीज ने पाकिस्तान को हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में उसे 15 रन से हार का सामना करना पड़ा. तीन मैच में तीन प्वाइंट्स के साथ वेस्ट इंडीज प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget