एक्सप्लोरर

दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए ने बनाए 6 विकेट पर 290 रन

मिचेल मार्श (नाबाद 86) और ट्रेविस हेड (68) के बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए के खिलाफ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन छह विकेट पर 290 रन का स्कोर बना लिया है.

मिचेल मार्श (नाबाद 86) और ट्रेविस हेड (68) के बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए के खिलाफ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन छह विकेट पर 290 रन का स्कोर बना लिया है. दिन का खेल खत्म होने पर मार्श 151 गेंदों की पारी में 13 चौकों की मदद से 86 और माइकल नेसर 108 गेंदों की पारी में छह चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया-ए ने यहां केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और उसने तीन रन के अंदर ही मैट रेनशॉ (0) का विकेट गंवा दिया.

इसके बाद कुटिस पेटरसन (48) और हेड ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े. पेटरसन का विकेट 27.1 ओवर में 95 रन के टीम के स्कोर पर गिरा. उन्होंने 71 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए.

ऑस्ट्रेलिया-ए ने एक समय 180 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे. लेकिन मार्श और नेसर ने सातवें विकेट के लिए 110 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया.

एश्टन एगर ने 23, पीटर हैंड्सकोंब ने आठ जबकि मार्नस लाबुसंचे खाता खोले बिना आउट हुए. इंडिया-ए के लिए कुलदीप यादव और शहबाज नदीम ने दो-दो जबकि रजनीश गुरबानी और कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक विकेट हासिल किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम पहला मैच 98 रन से जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: मानव सुथार का कहर, 1 ओवर में चटकाए 2 विकेट; जीत की दहलीज पर खड़ा भारत
Live Score: मानव सुथार का कहर, 1 ओवर में चटकाए 2 विकेट; जीत की दहलीज पर खड़ा भारत
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget