एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज तिहरे शतक का 96 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्को मारेस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक ठोक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्को मारेस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक ठोक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 191 गेंद में तिहरे शतक के साथ उन्होंने 96 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर नया इतिहास रचा. इसके साथ मार्को पहले बल्लेबाज भी बन गए जिसने 200 से कम गेंद में तिहरा शतक पूरा किया हो.

सनफ्वॉइल तीन दिवसीय मैच में बॉर्डर की तरफ से खेलते हुए मार्को ने ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले सबसे तेज तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स मैक्कार्टने के नाम था उन्होंने साल 1921 में 221 गेंद पर तिहरा शतक जमाया था.

84 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए मार्को ने 60 ओवर बल्लेबाजी की और 13 छक्के और 35 चौके लगा कर अपना तिहरा शतक पूरा किया. तूफानी अंदाज में खेलते हुए मार्को में 68 गेंद पर अपना शतक पूरा किया जिसके 71 गेंद बाद उन्होंने दोहरा शतक भी पूरा कर लिया. 200 से 300 तक पहुंचने में उन्होंने सिर्फ 52 गेंद खेली. ये उनके करियर का पहला तिहरा और कुल चौथा शतक है.

अपने इस रिकॉर्ड तिहरे शतक के साथ मार्को ने पांचवें विकेट के लिए ब्रेड विलियम्स के साथ मिलकर 428 रनों की मैराथन साझेदारी की.

ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांचवे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है. इतना ही नहीं ये साझेदारी साउथ अफ्रीका के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget