एक्सप्लोरर

अंडर 19 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब मनजोत की नजरें आईपीएल पर

मनजोत कालरा को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं. अंडर 19 विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनजोत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक (नाबाद 101) लगाकर भारत को रिकॉर्ड चौथी बार खिताब दिलाया था. फाइनल में खेली गई अपनी पारी को लेकर मनजोत ने कहा कि उनका लक्ष्य अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाना था.

मनजोत कालरा को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं. अंडर 19 विश्व कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट मनजोत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक (नाबाद 101) लगाकर भारत को रिकॉर्ड चौथी बार खिताब दिलाया था. फाइनल में खेली गई अपनी पारी को लेकर मनजोत ने कहा कि उनका लक्ष्य अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाना था.

मनजोत के इस शतक ने उन्हें भारत में हीरो बना दिया, लेकिन मनजोत के लिए यह आसान नहीं था. उनका कहना है कि जब टीम ने पृथ्वी शॉ और शुभनम गिल के विकेट खो दिए तो उन्होंने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और तय कर लिया था कि वह अंत तक खड़े होकर टीम को जीत दिलाएंगे.

मनजोत इस काम में सफल भी हुए और भारत की झोली में खिताब भी आया. इसके बाद मनजोत रातों-रात स्टार बन गए. सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनजोत को पूरे परिवार सहित सम्मानित किया.

फाइनल को लेकर क्या थे मनोजात के प्लान

मनजोत ने आईएएनएस को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने हालांकि फाइनल के लिए कुछ रणनीति नहीं बनाई थी और वह सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहते थे.

फाइनल में जाने से पहले उन्होंने कैसी तैयारी की और उनके दिमाग में क्या चल रहा था, इस सम्बंध में पूछे जाने पर मनजोत ने कहा, "मैंने कोई विशेष रणनीति नहीं बनाई थी. मेरा ध्यान सिर्फ गेंद को उसकी मेरिट के हिसाब से खेलने पर था. बस मैं अंत तक खेलने के बारे में सोच रहा था. पृथ्वी और शुभमन के विकेट जब गिर गए तो मैंने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और तय कर लिया कि मैं अंत तक खड़ा रहूंगा."

फाइनल में जीत के लिए मनजोत ने अपनी टीम के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया. उन्होंने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया. ऑस्ट्रेलिया, सभी जानते हैं कि मजबूत टीम है और फाइनल में वह और खतरनाक हो जाते हैं, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया."

आईपीएल के लिए बनाई योजना

अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद मनजोत अब आईपीएल में जलवा दिखाते दिखेंगे. उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. मनजोत ने कहा कि आईपीएल में खेलने से उनका खेल और निखरेगा क्योंकि इस टूर्नामेंट में विश्व के कई दिग्गज खेलते हैं.

बकौल मनजोत, "मैंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है. यहां खेलने से मेरा खेल और बेहतर होगा क्योंकि इस टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे खेलते हैं. हमारी टीम मेंही कागिसो रबादा हैं. मैं जब उनको खेलूंगा तो बहुत कुछ सीखूंगा. इसी तरह बाकी टीमों में भी कई और बड़े सितारे हैं जिनके सामने खेलने से मेरा खेल बेहतर ही होगा."

अंडर 19 के बाद अब टीम इंडिया पर नजर

क्रिकेट खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की तरह दिल्ली के रहने वाले मनजोत का सपना भी भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनना है, मनजोत भी इसी सपने के लिए रात-दिन एक करने को तैयार हैं. मनजोत ने कहा, "मेरा काम है अच्छा करना और मौका मिले तो उसको भुनाना. सबका लक्ष्य होता है वो 'ब्लू जर्सी' पहनना, सीनियर टीम में खेलना. मुझे जब भी मौका मिलेगा तो मैं अपना काम करूंगा. मैं इसके लिए कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहा हूं.'

भारत के इन युवाओं को विश्व विजेता बनाने में टीम के कोच और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मनजोत से जब पूछा गया कि फाइनल से पहले कोच ने टीम से क्या कहा था तो उन्होंने कहा, "राहुल सर ने यही कहा था कि अपने ऊपर दबाव नहीं लेना है और बाकी मैचों की तरह की इसे खेलना है. बिना किसी दबाव के."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
'टीम इंडिया इज द बेस्ट...', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची; जानें क्या कहा
'टीम इंडिया इज द बेस्ट', PAK कोच का यह बयान सुनकर हर पाकिस्तानी को लगेगी मिर्ची

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget