एक्सप्लोरर

BAN Vs ZIM: 150 रन की पारी खेलने के बाद महमूदुल्लाह का चौंकाने वाला एलान, टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

BAN Vs ZIM: महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में 150 रन की पारी खेलने के बाद महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा.

BAN Vs ZIM: बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज महमूदुल्लाह ने चौंकाने वाला फैसला किया है. महमूदुल्लाह का कहना है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. महमूदुल्लाह का यह फैसला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने 150 रन की नाबाद पारी खेली है. 

महमूदुल्लाह ने टीम के साथियों को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, महमूदुल्लाह के इस तरह की घोषणा पर उनके टीम के साथी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट विश्वास नहीं कर पा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने महमूदुल्लाह के संन्यास की जानकारी दी है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने कहा, "हां, महमूदुल्लाह ने बताया है कि इस मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट आगे नहीं खेलना चाहते. लेकिन उन्होंने आधिकारिक रूप से हमें कुछ नहीं बताया है और हम देख रहे हैं कि वह भावना में बह के कोई फैसला ले रहे हैं या नहीं."

महमूदुल्लाह का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा रहा है

महमूदुल्लाह ने खुद स्वीकार्य किया था कि वह इस अवसर से खुश हैं जबकि उन्होंने यह भी कहा था कि उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में मानसिक रूप से ढ़लने में दिक्कत होती है. महमूदुल्लाह का यह कदम आश्चर्य करने वाला है क्योंकि उन्होंने तीनों प्रारूपों में खेलने की मंजूरी दी थी. 

बीसीबी क्रिकेट ऑपरेशन के चेयरमैन अकरम खान ने हाल ही में बताया था कि सभी राष्ट्रीय अनुबंध संभावितों ने इसके लिए मंजूरी दी थी. बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, "किसी ने भी आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं कहा है. हालांकि, एक ने मुझे बताया कि महमूदुल्लाह जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट आगे नहीं खेलना चाहते हैं और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में सभी को यह बताया है."

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ महूदुल्लाह अपने टेस्ट करियर का 50वां मैच खेल रहे हैं. महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट में करीब 34 के 2914 रन बनाए हैं. महमूदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक और 16 अर्धशतक लगाने के अलावा 43 विकेट भी लिए हैं.

India vs Sri Lanka: श्रीलंका कैंप में कोरोना की एंट्री के बाद वनडे और टी20 सीरीज़ के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें ताज़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget