एक्सप्लोरर

Ranji Trophy के 88 साल के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा मध्य प्रदेश, सेमीफाइनल में बंगाल को 174 रन से हराया

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराकर मध्य प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंच गई है.

Ranji Trophy 2022 Semifinals: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की टीम ने रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल (Ranji Trophy Semifinal) मुकाबला जीत लिया है. मैच के पांचवें दिन मध्य प्रदेश ने बंगाल पर 174 रन की जीत दर्ज की. 1998-99 के सीजन के बाद यह पहला मौका होगा जब मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी. कुल मिलाकर रणजी ट्रॉफी के 88 साल के इतिहास में यह दूसरी बार है जब मध्य प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंची है.

मैच के चौथे दिन 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 96 रन पर चार विकेट गंवा चुकी बंगाल की टीम पांचवें दिन अपने स्कोर में महज 79 रन और जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई. कुमार कार्तिकेय और गौरव यादव ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन तक आते-आते बंगाल की बची हुई टीम को पवेलियन भेज दिया. बंगाल की चौथी पारी 175 रन पर खत्म हुई.  

हिमांशु मंत्री रहे 'प्लेयर ऑफ दी मैच'
मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशु मंत्री 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. उन्होंने पहले दिन ही शतक लगाकर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था. मैच के दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया. वह 165 रन  बनाकर आउट हुए. उनके अलावा एमपी की पहली पारी में केवल अक्षत रघुवंशी (63) ने क्रीज पर कुछ अच्छा वक्त बिताया. एमपी की पहली पारी 341 रन पर खत्म हुई थी. 

मनोज तिवारी और शाहबाज के संघर्ष ने कराई थी बंगाल की वापसी
मैच के दूसरे दिन बंगाल की पहली पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही. बंगाल की टीम ने 54 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे. मनोज तिवारी (102) और शाहबाज अहमद (116) ने 183 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. इन दोनों के आउट होते ही बंगाल की टीम 273 रन सिमट गई. इस तरह मध्य प्रदेश को पहली पारी के आधार पर 68 रन की बढ़त हासिल हुई थी. 

आखिरी दो दिन गेंदबाज रहे हावी
इस मैच में मध्य प्रदेश की दूसरी पारी की शुरुआत औसत रही थी. टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही. रजत पादीदार (79) और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव (82) के अर्धशतकों की बदौलत एमपी की टीम जैसे तैसे 281 रन तक पहुंच पाई. अब बंगाल को जीत के लिए 350 रन बनाने थे लेकिन यह पूरी टीम 175 रन पर ढेर हो गई. बंगाल के लिये चौथी पारी में अकेले अभिमन्यू ईश्वरन ने किला लड़ाया. उन्होंने 78 रन की पारी खेली. मध्यप्रदेश के लिये चौथी पारी में कुमार कार्तिकेय ने 5 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें..

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच संजू सैमसन का बड़ा फैसला, टूर्नामेंट से नाम वापस लेकर किया हैरान
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget