एक्सप्लोरर

आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच मतदान करने रांची पहुंचे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकाल कर वोट देेने रांची पहुंचे.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सोमवार को रांची में अपने परिवार के साथ मतदान किया. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में मैच खेलने के 24 घंटे से भी कम समय में धोनी मतदान केंद्र पर मौजूद थे.

मतदान करने के बाद धोनी ने अपनी बिटिया जीवा के साथ सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो भी डाला है. इसमें उनकी बेटी अपने पापा के फैंस से कहती है, ‘‘जाओ और मतदान करो जैसे मम्मी और पापा ने किया.’’

 
 
View this post on Instagram
 

Use your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को चेन्नई में मंगलवार को आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स से भिड़ना है.

पिछले साल की चैंपियन चेन्नई की टीम ने आईपीएल सीजन-12 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है. चेन्नई ने इस सीजन में कुल 14 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 9 मैचों में जीत जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा.

पूरे सीजन में लगभग टॉप रही चेन्नई की टीम को लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में पंजाब के हाथों का सामना करना जिसकी वजह से पॉइंट्स टेबल में वह एक स्थान खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई है.

वहीं सीजन-12 में हार के शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लीग चरण को जीत के साथ खत्म करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget