एक्सप्लोरर

LSG Playing 11: लखनऊ के पास है ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की फौज, इस सीजन ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

LSG Playing 11: आईपीएल 2024 में लखनऊ की टीम अपना पहला मैच 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. जानिए इस मैच में लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

LSG Playing XI IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत शुक्रवार, 22 मार्च से होगी. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना पहला मैच 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. फिलहाल सुपर जायंट्स लखनऊ में प्रैक्टिस कर रहे हैं. हालांकि, टीम के कप्तान अब तक अभ्यास में शामिल नहीं हुए हैं. खैर, यहां जानिए इस सीजन लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

लखनऊ के पास है ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की फौज

लखनऊ के पास इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की फौज है. टीम में केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस के रूप में टी20 क्रिकेट के कई स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं. वहीं तेज गेंदबाजी भी इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है. रवि बिश्नोई और क्रुणाल पांड्या के रूप में टीम में दो शानदार स्पिनर भी मौजूद हैं. 

तीन नंबर पर खेल सकते हैं देवदत्त पडिक्कल

इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पारी का आगाज़ कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर देवदत्त पडिक्कल के खेलने की उम्मीद है. वैसे तो पडिक्कल टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे. 

इसके बाद निकोलस पूरन चार नंबर पर, मार्कस स्टोइनिस पांच नंबर पर, आयुष बदोनी छह नंबर पर और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या सात नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. स्पिन विभाग की बात करें तो रवि बिश्नोई के साथ क्रुणाल यह जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं तेज गेंदबाजी में शिवम मावी, मोहसिन खान और शमर जोसेफ की तिकड़ी एक्शन में दिख सकती है. 

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और शमर जोसेफ. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: सूर्यकुमार नहीं खेले पहला मैच तो ऐसी होगी मुंबई की प्लेइंग इलेवन, गुजरात से 24 मार्च को है मुकाबला

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget