एक्सप्लोरर

LIVE 3rd TEST INDvsSL: कप्तान दिनेश चांदीमल का शतक, 300 रनों के पार श्रीलंका

भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला में जारी तीसरे टेस्ट मुकाबले का लाइव अपडेट.

LIVE INDvsSL, 3rd Test, Delhi

श्रीलंका की पारी:

DAY 3:

तीसरा सेशन: 

एक बार फिर खराब रोशनी के कारण जल्द खत्म हुआ मैच. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 9 विकेट पर 356 रन बनाए. चांदिमल-147*, मैथ्यूज - 111, भारत - 536 पर 7/D

# मोहम्मद शमी ने लकमल को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच करा कर टीम को आठवीं सफलता दिलाई.  श्रीलंका 331 पर 8

# अश्विन ने डिकवेला को क्लीन बोल्ड कर टीम को सातवीम सफलता दिलाई. इस विकेट के साथ अश्विन ने साल 2017 में विकेटों की संख्या 55 कर ली है और अब वो ऑस्ट्रेलिया के नैथन लायन के साथ नंबर वन पर हैं. श्रीलंका 322 पर 7

# डेब्यू कर रहे रोशन सिल्वा अश्विन की फिरकी में फंसे. फॉरवर्ड शॉट लेग पर धवन ने आसान कैच लपकते हुए टीम को जश्न का एक और मौका दे दिया. श्रीलंका 318 पर 6.

# चोट लगने के कारण पारी का आगाज नहीं कर पाने वाले सदीरा समरविक्रम 61 गेंद पर 33 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर पवेलियन लौटे. विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने दाईं तरफ गोता लगाते हुए शानदार कैच लपक कर 61 रनों की साझेदारी को तोड़ा. श्रीलंका पांच पर 317 रन. पहली पारी के आधार पर अभी 219 रन पीछे.

# कप्तान चांदीमल और समीरा ने टीम के स्कोर को 300 रनों के पार पहुंचाया. 

# जुझारू पारी खेलते हुए श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने पूरा किया 10वां टेस्ट शतक. SL 280/4.

# मैदान पर लौटे खिलाड़ी.

TEA: 

SL: 270/4. दिनेश चांदीमल 98, सदीरा 4*

दूसरा सेशन:

एंजेलो मैथ्यूज (111) और कप्तान दिनेश चांदीमल (नाबाद 98) की बेहतरीन पारियों ने श्रीलंका को भारत के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया है. श्रीलंका ने चायकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं.

TEA: दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने चटकाया एकमात्र एंजेलो मैथ्यूज़ का विकेट, SL 270/4 भारत के स्कोर से 266 रन पीछे.

WICKET: पूरे दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आर अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को बहुत बड़ा विकेट, एंजेलो मैथ्यूज़ 111 रन बनाकर हुए आउट. SL 256/4

# 250 रनों के पार पहुंची श्रीलंकाई टीम

INDvsSL: टीम के लिए बेहतरीन योगदान देते हुए एंजेलो मैथ्यूज़ ने लगाया 8वां टेस्ट शतक. SL 211/3

# रोहित शर्मा की बेहतरीन गेंद पर लगा मैथ्यूज़ के बल्ले का किनारा लेकिन छूट गया कैच. 

# 98 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा ने छोड़ा एंजेलो मैथ्यूज़ का कैच. 

# शतक के करीब एंजेलो मैथ्यूज़.

# लंच से लौटते ही श्रीलंकाई टीम ने पूरे किए 200 रन. 

# मैदान पर लौटे खिलाड़ी. 

LUNCH:

SL: 192/3. एंजेलो मैथ्यूज़ 90, दिनेश चांदीमल 52*

पहला सेशन: 

श्रीलंका ने आज यहां भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक पहली पारी में तीन विकेट पर 192 रन बनाये. भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित की थी, जिससे मेहमान टीम अब भी 344 रन से पिछड़ रही है.

अनुभवी बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ और कप्तान दिनेश चांदीमल ने आज संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया और लंच तक टीम को कोई भी विकेट नहीं गंवाने दिया.

LUNCH: दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज़ की शानदार साझेदारी की मदद से श्रीलंकाई टीम 192/3. आज पहले सेशन में नहीं गंवाया कोई विकेट

INDvsSL: बेशकीमती पारी खेलते हुए श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल ने लगाया 16वां अर्धशतक. SL 183/3

# अनुभवी मैथ्यूज़ और चांदीमल के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई पूरी. SL 175/3.

# संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं एंजेलो मैथ्यूज़ और कप्तान दिनेश चांदीमल. 

# श्रीलंकाई टीम के 150 रन हुए पूरे. 

# 50 ओवर की समाप्ती पर 146/3 श्रीलंका. 

# कप्तान विराट ने इशांत शर्मा को सौंपा ओवर.

# रविन्द्र जडेजा ने फेंकी बाकी बची 3 गेंदे. 

# मैदान पर उतरे दोनों टीमों खिलाड़ी. 

--------------------------------------------------------------

DAY 2: 

SL: 131/3. एंजेलो मैथ्यूज़ 57, दिनेश चांदीमल 25*

IND: 536/7. 

दिल्ली के ‘‘कुख्यात’’ प्रदूषण के बीच भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है. फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. पहले दिन के नाबाद 156 रनों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रिकॉर्ड लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया. भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित करने के बाद खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल जल्द खत्म होने तक श्रीलंका के 131 रन तीन विकेट निकाल लिए हैं.

लंच के बाद भारतीय पारी के दौरान प्रदूषण के कारण दो बार खेल रोकना पडा और श्रीलंका के खिलाडियों की चिंता के बीच मैच जारी रखने के लिए कोहली को पारी घोषित करने के लिए बाध्य होना पड़ा.

कोहली की विराट पारी

कोहली ने अपने करियर और कोटला मैदान पर सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 287 गेंद में 25 चैकों की मदद से 243 रन बनाए और इस दौरान रोहित शर्मा (65) के साथ पांचवें विकेट के लिए 135 रन भी जोड़े.

कोहली अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक छह दोहरे शतक जड़ने वाले पहले कप्तान और लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने. साथ ही इस साल 1000 रन के आंकडे को छूने वाले चौथे बल्लेबाज बने.

श्रीलंका की ओर से चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदाकन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 167 रन देकर चार विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे ने 95 रन देकर दो जबकि ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा ने 145 रन देकर एक विकेट चटकाया.

श्रीलंका फिर बैकफुट पर

श्रीलंकाई टीम इसके बाद मोहम्मद शमी (30 रन पर एक विकेट), ईशांत शर्मा (44 रन पर एक विकेट) और रविंद्र जडेजा (24 रन पर एक विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 75 रन पर तीन विकेट गंवाकर संकट में थी. एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 57 ) और कप्तान दिनेश चांदीमल (नाबाद 25) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला.

श्रीलंका की टीम अब भी 405 रन से पिछड़ रही है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं.

सलामी बल्लेबाज सदीरा समरविक्रम के कल फील्डिंग के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल होने के कारण परेरा आज दिमुथ करूणारत्ने के साथ पारी का आगाज करने के लिये उतरे.

करूणारत्ने (शून्य) ने शमी की पारी की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच थमा दिया जबकि धनंजय डिसिल्वा (01) को इशांत ने पगबाधा किया.

टी के बाद पहले ही ओवर में शमी की गेंद पर शिखर धवन ने दूसरी स्लिप में परेरा का कैच टपका दिया. वह इस समय 16 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान कोहली ने भी इसके बाद छह रन निजी स्कोर पर ईशांत की गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज का कैच टपकाया.

शुरूआती परेशानी के बाद मैथ्यूज और परेरा ने लय में आने पर कछ अच्छे शॉट खेले. मैथ्यूज ने ईशांत के ओवर में तीन चौके मारे. परेरा ने रविंद्र जडेजा पर चौके के साथ 13वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

जडेजा ने परेरा को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा. मैदानी अंपायर नाइजेल लांग ने जडेजा की अपील ठुकरा दी थी लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया. परेरा ने 54 गेंद में नौ चौकों की मदद से 42 रन बनाए.

मैथ्यूज ने कप्तान चांदीमल के साथ मिलकर पारी को संभाला. मैथ्यूज ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर लगातार दो छक्कों के साथ 72 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 28वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget