एक्सप्लोरर

India vs Australia: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी देख डेनिस लिली को आई जैफ थॉमसन की याद

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ डैनिस लिली ने भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ रहे डेनिस लिली ने सीरीज़ के बीच भारतीय टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है. डेनिस ने बुमराह की तुलना जैफ थॉमसन से करते हुए कहा है कि बुमराह जैसी गेंदबाज़ आप किसी किताब से नहीं सीख सकते.

डेनिस लिली ने कहा कि भारत का यह गेंदबाज आमतौर पर की जाने वाली तेज गेंदबाजी के मायनों से हट कर है. बुमराह इस समय आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं. आस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

लिली ने कहा, "मुझे लगता है कि बुमराह रोचक गेंदबाज हैं. वह काफी शॉर्ट रन अप के साथ आते हैं. वह पहले चलते हैं और फिर शॉर्ट रन अप से गेंद फेंकते हैं. उनके हाथ सीधे रहते हैं. उनकी गेंदबाजी किसी भी किताब में नहीं सिखाई जा सकती. इसलिए वह मुझे अपने समय के एक और गेंदबाज की याद दिलाते हैं, जो हम सभी से अलग था, वो हैं जैफ थॉमसन."

लिली ने आनंद बाजार पत्रिका को इंटरव्यू में कहा, "वह हालांकि थॉमसन की तरह तेज नहीं हैं लेकिन उनसे इस तरह से मिलते जुलते हैं कि यह दोनों तेज गेंदबाजी की आम परिभाषा से हटकर खेलते हैं."

बुमराह ने पहले दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं.

दूसरे टेस्ट में भारत के चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने के फैसले पर लिली ने कहा कि भारत से इस समय अच्छे तेज गेंदबाज सामने आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, "यह देखना अच्छा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सिर्फ तेज गेंदबाजों की बात नहीं है भारत इस समय अच्छे तेज गेंदबाज निकाल रहा है."

लिली ने कहा, "वह तेज गेंदबाजी में शानदार हो गए हैं और अब उन्हें चार गेंदबाज चुनने हों तो वह चुन सकते हैं. मैंने जितना भी उन्हें देखा है उसमें पाया है कि वह काफी अच्छे टेस्ट गेंदबाज हैं. पहले दो मैचों में उन्होंने जो गेंदबाजी की वो शानदार थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget