एक्सप्लोरर

दिग्गज ने कहा, 'सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली'

सपने जैसे दौर से गुजर रहे विराट कोहली इन दिनों जिस गेंद को छू लें वो बाउंड्री पार चली जाए. और ये सपना नहीं हकीकत है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली की तारीफ करने वालों में अब पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हो गए हैं.

कोलकाता: सपने जैसे दौर से गुजर रहे विराट कोहली इन दिनों जिस गेंद को छू लें वो बाउंड्री पार चली जाए. और ये सपना नहीं हकीकत है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली की तारीफ करने वालों में अब पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हो गए हैं.

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हूए कहा कि उनके पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकार्ड को तोड़ने का ‘शानदार मौका’ है.

बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला में 500 से ज्यादा रन बनाकर द्विपक्षीय श्रृंखला में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने श्रृंखला में तीन शतकों के बूते अपना 35वां एकदिवसीय शतक बनाया.

अंडर-14 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट से इतर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है और निरंतरता दिखायी है. वह लगातार शतक बना रहे हैं. उनके पास तेंदुलकर के रिेकार्ड को तोड़ने का पूरा मौका होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रिकार्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. मैं उनके (कोहली) लिए खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि सचिन भी इससे खुश होंगे. हालांकि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है.’’

विश्वनाथ ने कहा, ‘‘सब को पता है कि कोहली क्या कर रहे है, वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे है. उनकी निरंतरता, रन बनाने की भूख, आक्रमकता कमाल की है.’’

विराट कोहली जिस तेजी से रनों का अंबार लगा रहे हैं और हर नए दिन कोई ना कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. उससे यही लगता है कि विराट कोहली आने वाले समय में क्रिकेट के दिग्गज़ों के कई रिकॉर्ड अपनी बुक में शामिल कर लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget