सब टीमों ने खेल लिया एक-एक मैच, IPL 2026 की अंक तालिका में सबसे नीचे CSK; देखें ताजा पॉइंट्स टेबल
IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में सभी टीम एक-एक मैच खेल चुकी हैं. एक-एक मुकाबले के बाद जानिए पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर है.

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 का रंगारंग आगाज हो चुका है और उम्मीद अनुसार मैदान में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है. अपने सबसे पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा निराश किया है, वहीं 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने पहला ही मैच 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत बढ़िया लय में होने के संकेत दिए हैं.
खैर अभी टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और आगे चलकर अंक तालिका में उथल-पुथल देखने को मिलेगी. सब टीम एक-एक मैच खेल चुकी हैं, जिसके बाद देखिए पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है.
एक-एक मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल
पहले ही मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को धराशाई करने वाली राजस्थान रॉयल्स सबसे ऊपर मौजूद है. वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचाते हुए 17 गेंद में 52 रन बनाए थे. RR का नेट रन रेट भी सातवें आसमान को छू रहा है. गत चैंपियन RCB ने भी सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है, जो अभी टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है. उसने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था.
तीसरे स्थान पर विराजमान दिल्ली कैपिटल्स के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की एक न चली. खासतौर पर समीर रिजवी ने 70 रनों की पारी खेल खासा प्रभावित किया. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं. चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट -4.171 का है, और वह टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. बता दें कि चेन्नई पिछले सीजन अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी. बता दें कि अभी तक टूर्नामेंट में केवल 5 मैच खेले गए हैं.
- राजस्थान रॉयल्स - 2 अंक
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू - 2 अंक
- दिल्ली कैपिटल्स - 2 अंक
- मुंबई इंडियंस - 2 अंक
- पंजाब किंग्स - 2 अंक
- गुजरात टाइटंस - 0 अंक
- कोलकाता नाइट राइडर्स - 0 अंक
- लखनऊ सुपर जायंट्स - 0 अंक
- सनराइजर्स हैदराबाद - 0 अंक
- चेन्नई सुपर किंग्स - 0 अंक
यह भी पढ़ें:
Watch: लखनऊ-दिल्ली के मैच में दर्शकों के बीच जमकर हुई मारपीट, इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा



















