एक्सप्लोरर

ICC RANKING: टॉप फाइव में शामिल हुए कोहली,जडेजा को लगा झटका

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन नाबाद शतकीय खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की बल्लेबाजों के लिए जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पांचवें दिन नाबाद शतकीय खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की बल्लेबाजों के लिए जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं. लेकिन उनके साथी रविंद्र जडेजा गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. इससे उनके नंबर वन ऑलराउंडर और गेंदबाज बनने की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है.

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में नाबाद शतक जमाया था जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 50वां सैकड़ा था. इसके दम पर वह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को पांचवें नंबर से हटाकर टॉप फाइव में शामिल होने में सफल रहे.

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दो पायदान ऊपर 28वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा पहले की तरह चौथे नंबर पर बने हुए हैं. लोकेश राहुल आठवें स्थान पर जमे हुए हैं लेकिन अंजिक्य रहाणे चार पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए.

भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आठ पायदान की लंबी छलांग लगायी है और अब वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 29वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी की रैंकिंग में भी एक स्थान का सुधार हुआ है और वह 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

जडेजा के पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले गेंदबाजी और ऑलराउंडरों की सूची में टॉप पर पहुंचने का मौका था लेकिन कोलकाता में तेज गेंदबाज हावी रहे और स्पिनरों की एक नहीं चली.

इससे जडेजा को नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर खिसक गए. इसके अलावा उन्होंने ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी 20 अंक गंवाए. वह हालांकि आगामी मैचों में इसकी भरपायी कर सकते हैं. जडेजा के साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पहले की तरह चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

श्रीलंकाई खिलाड़ियों में निरोशन डिकवेला बल्लेबाजों की सूची में तीन पायदान चढ़कर 37वें स्थान पर जबकि ऑफ स्पिनर दिलरूवान परेरा गेंदबाजों की सूची में तीन पायदान आगे 22वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

टीम रैंकिंग में अगर पांचवें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया एशेज सीपीज को 2-0 से जीतने में कामयाब हो जाता है तो वह इंग्लैंड को पीछे छोड़ देगा और यहां तक कि 5-0 से क्लीन स्वीप करने पर तीसरे स्थान पर भी पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में इंग्लैंड के 98 अंक रह जाएंगे.

इसके विपरीत अगर तीसरे स्थान की टीम इंग्लैंड 5-0 से जीत दर्ज करती है तो उसके 110 अंक हो जाएंगे और ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के केवल 91 अंक ही रह जाएंगे.

भारत अभी 125 अंक लेकर टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 111 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget