एक्सप्लोरर

टेस्ट रैंकिंग: टॉप पर रहने के साथ टीम इंडिया ने मजबूत की अपनी बढ़त

भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखने के साथ साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है. टेस्ट रैंकिंग की गणना से 2014-15 के परिणाम निकाल देने और 2015-16 से लेकर 2016-17 के परिणामों को 50 प्रतिशत ही महत्व देने के बाद भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज साउथ अफ्रीका पर अपनी बढ़त 13 अंक की कर ली है, पहले यह केवल चार अंकों की थी.

भारत ने 2014-15 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवायी थी. इससे पहले वह 2014 की गर्मियों में इंग्लैंड से 1-3 से हार गया था. इसके बाद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. उसने 2016-17 के सीजन में 13 टेस्ट मैचों में से दस में जीत दर्ज की.

भारत के कुल अंक अब 125 हो गए हैं जबकि साउथ अफ्रीका के पांच अंक कम होने कारण 112 अंक ही रह गए हैं. साउथ अफ्रीका हालांकि अन्य टीमों से काफी आगे है.

ऑस्ट्रेलिया 106 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. उसे अपडेट के बाद चार अंक का फायदा हुआ. वह फिर से न्यूजीलैंड की जगह तीसरे स्थान पर पहुंचा जो कि तीन अप्रैल को अंतिम कट ऑफ तिथि में उससे आगे निकल गया था.

इंग्लैंड को एक अंक का फायदा हुआ है ओर वह पांचवें स्थान पर है.

अंतिम कट ऑफ डेट को तीसरे स्थान पर रहने के कारण न्यूजीलैंड ने अपने लिए 200,000 डॉलर सुनिश्चित किए। भारत ने कट ऑफ डेट पर पहले स्थान पर रहने के कारण दस लॉख डॉलर और साउथ अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर रहने से पांच लाख डॉलर जीते.

नए अपडेट के बाद न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं जबकि इंग्लैंड के 98 अंक हो गए हैं. यही नहीं बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है और वह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है. यह पहला मौका है जबकि वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर खिसका है.

वेस्टइंडीज को पांच अंक का नुकसान हुआ और उसके अब 67 अंक हैं जबकि बांग्लादेश को चार अंक मिले और उसके 75 अंक हो गए हैं. श्रीलंका को एक अंक का नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे को एक अंक का फायदा हुआ और उसके अब दो अंक हो गए हैं.

अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी अब पूर्णकालिक सदस्यता मिल चुकी है और अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वे भी इस सूची में जगह बनाएंगे. आयरलैंड को 11 से 15 मई के बीच डब्लिन में पाकिस्तान के खिलाफ जबकि अफगानिस्तान को 14 से 18 जून के बीच बेंगलुरू में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget