एक्सप्लोरर

कप्तान कोहली ने किया था ड्रॉप, अब धवन को मिला आखिरी मौका !

कप्तान कोहली ने किया था ड्रॉप, अब धवन को मिला आखिरी मौका ! 

 


 


 


 


 


कप्तान कोहली ने किया था ड्रॉप, अब धवन को मिला आखिरी मौका !

 


 


 


 


 


नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का आज ऐलान हो गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने वाली टीम को इस सीरीज के लिए भी बरकरार रखा गया है बस स्टुअर्ट बिन्नी और दौरे पर बिना कोई मैच खेले शार्दुल ठाकुर टीम से बाहर हो गए. फिलहाल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट खेल रहे हैं. 


 


टीम के चयन को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं. सवाल इस बात को लेकर उठ रहें हैं कि किसी खिलाड़ी के टीम में चयन के आधार क्या रखे गए थे. सोशल मीडिया से लेकर हर कोई दो खिलाड़ी को लेकर बहस कर रहा हैं सबको उम्मीद थी कि बतौर ओपनर शिखर धवन के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे गौतम गंभीर की दो साल बाद टीम में वापसी हो सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 


 


शिखर धवन टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे है. पारी दर पारी उनका प्रदर्शन खराब ही रहा है जिसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में प्लेइंग इलेवन तक से ड्रॉप किया गया था. जो ये बताने के लिए काफी हैं कि उनका प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में कैसा रहा है. धवन ने पिछले एक साल में कोई बड़ी पारी नहीं खेली. लेकिन फिर भी शिखर धवन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. टेस्ट टीम में बरकरार रहने की खबर भी धवन की बल्लेबाजी पर कोई असर पैदा नहीं कर पाई, चयन के तीन घंटे बाद (दलीप ट्रॉफी फाइनल) धवन 29 रन बनाकर एक गलत शॉट खेल अपना विकेट गंवा गए. 


 


विदेशी दौरे पर भी रहे फ्लॉप -  


 


हाल ही में वेस्टइंडीज सीरीज में विराट ने ही शिखर को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था क्योंकि पहले तीन टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 138 रन बनाए थे. वैसे ये एक सीरीज की कहानी नहीं है पिछले एक साल से शिखर ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. जिसका असर उनके आंकड़े बताते हैं. शिखर का टेस्ट में औसत 40 का है लेकिन पिछले एक साल में ये गिरकर 28.8 पर पहुंच गया है. 1 सितंबर 2015 से अब तक शिखर धवन ने 7 टेस्ट में 288 रन बनाए हैं. उन्होंने  वेस्टइंडीज में एक 84 रन की पारी खेली है लेकिन ये उनके टीम में रहने के लिए काफी नहीं.


 


भारतीय पिचों पर भी फेल -


 


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत अपने घर में सीरीज खेल रहा है. होम पिच पर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाते हैं लेकिन यहां भी धवन फ्लॉप ही रहे हैं. भारत ने घरेलू जमीन पर पिछली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी. धवन ने पहले मैच में 0 और 0 का स्कोर किया था. इसके बाद नाबाद 45 रन की पारी खेली लेकिन अपनी इस नाबाद पारी को वो नागपुर के मैदान पर आगे नहीं बढ़ा पाए और 12 और 39 रन बनाए. अपने घरेलू मैदान दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में भी उनका बल्ला बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया. दोनों पारी में उन्होंने 33 और 21 रन बनाए. लेकिन फिर भी चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया. 


 


आखिरी मौका - 


 


टीम के चयन के बाद जो बाते सामने आई उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर धवन का प्रदर्शन तीन मैचों की सीरीज में नहीं सुधरा तो ये उनका आखिरी मौका होगा. मुख्य चयनकर्ता ने ऐसे संकेत दिए हैं उन्होंने कहा - ‘‘हम चाहते हैं कि वह (धवन) अच्छा प्रदर्शन करें, सिर्फ वही नहीं, हम चाहते हैं सभी 15 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें.’’


 


इशारा साफ है न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रन बनाओ वरना शिखर धवन टीम से बाहर जाओ. 


 


कप्तान कोहली ने किया था ड्रॉप, अब धवन को मिला आखिरी मौका !

 


गौतम को मिलेगा मौका ?


 


हाल के समय में बेहतरीन खेल दिखाने वाले गौतम गंभीर की वापसी की अटकलें तेज थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. गौतम को लेकर संदीप पाटिल ने कहा - ‘‘हमने गौतम ही नहीं बल्कि अन्य सीनियर खिलाड़ियों के नाम पर भी चर्चा की. हम सीनियर खिलाड़ियों को नहीं भूले हैं और हमने काफी खिलाड़ियों पर चर्चा की. हमने इस सीरीज के लिए केवल 15 खिलाड़ियों को चुना है लेकिन मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पास लगभग 30 खिलाड़ियों को बड़ा पूल है.’’


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget