एक्सप्लोरर

IPL की तरह अब श्रीलंका में होगी 'लंका प्रीमियर लीग', अगस्त में खेला जा सकता है पहला सीज़न

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच 'लंका प्रीमियर लीग' का आयोजन कर सकता है. इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी.

कोलंबो: कोरोना काल में अब धीरे-धीरे क्रिकेट की शुरुआत भी होने लगी है. 08 जुलाई से शुरू हुई इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज़ से महामारी के बीच क्रिकेट की वापसी हुई है. इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी कोरोना के बीच ही यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन कराने का फैसला किया. वहीं वेस्टइंडीज़ भी अगले महीने अपनी घरेलू टी20 सीरीज़ कराने जा रहा है. इस बीच खबर आई है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी आईपीएल के तर्ज पर ही 'लंका प्रीमियर लीग' का आयोजन करने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक, इस लीग का पहला सीज़न 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जा सकता है.

70 इंटरनेशनल खिलाड़ी इस लीग में लेंगे हिस्सा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, लंका प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगे. इस लीग में भाग लेने वाली पांच टीमों के नाम कोलंबो, कैंडी, गैली, दांबुला और जाफना शहरों के नाम पर रखे जाएंगे. वहीं श्रीलंका के टॉप खिलाड़ियों समेत कुल 70 इंटरनेशनल खिलाड़ी और 10 दिग्गज कोच भी इस लीग का हिस्सा होंगे. बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन होगा.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लंका प्रीमियर लीग को लेकर अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'लीग के 23 मैच आर प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगीरी डंबुलु अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम समेत चार अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर खेले जाएंगे. इसमें कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम इन पांच शहरों के आधार पर होंगे.'

विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं- श्रीलंका क्रिकेट के सचिव

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव एश्ले डिसिल्वा ने कहा कि श्रीलंका ने अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस को रोकने के लिए बहुत अच्छा काम किया है और इसलिए विदेशी खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अभी हम टूर्नामेंट में 23 मैचों के आयोजन की सोच रहे हैं, लेकिन अगर भारत खेलने के लिए तैयार हो जाता है तो हो सकता है कि हम 13 मैचों का ही आयोजन करें.

यह भी पढ़ें- 

IPL के बाद अब कैरिबियाई प्रीमियर लीग भी शुरू होने का एलान, 18 अगस्त से होंगे मुक़ाबले

यूएई क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि, बीसीसीआई से आईपीएल के आयोजन के लिए मिला लेटर ऑफ इटेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget