एक्सप्लोरर

काइल जैमीसन को अंपायर के फैसले पर सवाल उठाना पड़ा भारी, ICC ने लगाया भारी जुर्माना

काइल जैमिसन ने अपने ऊपर लगे आरोप और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन पर इंटरनेशनल क्रिकट काउंसिल (ICC) की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगा है. आईसीसी ने एक बयान में बताया कि जैमिसन को मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.

जैमिसन पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है. जैमिसन ने बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर के दौरान टीवी अंपायर के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया था. जैमिसन ने अपने ऊपर लगे आरोप और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. उन पर जुर्माना मैच रेफरी जेफ क्रोव ने लगाया था.

गौरतलब है कि जैमिसन ने अपने फॉलोथ्रू में बांग्लादेश की पारी के 15वें ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल का एक शानदार कैच पकड़ा था. अंपायर ने भी इस कैच के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया था. हालांकि, मैदानी अंपायर ने इस पर थर्ड अंपायर की राय लेना सही समझा. इसके बाद टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलटते हुए तमीम इकबाल को नॉट आउट करार दिया और इस पर जैमिसन ने अपना गुस्सा जाहिर किया था. जैमिसन पर यह आरोप मैदानी अंपायर क्रिस गफाने और क्रिस ब्राउन व तीसरे अंपायर वाइने नाइट और चौथे अंपायर एश मेहरोत्रा ने लगाए थे.

बता दें कि न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में कप्तान टॉम लाथम (नाबाद 110) के मैच जिताऊ शतक की बदौलत बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इससे पहले कीवी टीम ने पहले वनडे में बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़ें-

विराट कोहली ने की थी 'अंपायर्स कॉल' की आलोचना, अब ICC की क्रिकेट समिति ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget