एक्सप्लोरर

हैट्रिक के बाद कुलदीप यादव बोले- खुशी को नहीं किया जा सकता बयां

कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में दूसरी हैट्रिक ली है. कुलदीप पिछले कुछ समय से टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं.

विशाखापट्टनम: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हैट्रिक लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह कुलदीप की वनडे में दूसरी हैट्रिक है. कुलदीप ने कहा कि उनके लिए इस अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है. भारत ने इस मैच में 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में विंडीज 43.3 ओवरों में 280 रनों पर सिमट गई.

कुलदीप ने 33वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लिए. कुलदीप ने पहले होप को विराट कोहली के हाथों कैच कराया. अगली गेंद पर जेसन होल्डर बिना खाता खोले ऋषभ पंत द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए. ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने अल्जारी जोसेफ को दूसरी स्लिप पर खड़े केदार जाधव के हाथों कैच करा हैट्रिक पूरी.

दूसरी बार किया हैट्रिक का कमाल

उन्होंने इससे पहले कोलकाता में 21 सितंबर 2017 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वनडे में भारत के लिए अभी तक चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ही हैट्रिक ले सके हैं. मैच के बाद कुलदीप ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन एक दम सही रहा. मैंने वनडे में दूसरी बार हैट्रिक ली. मैं इस अनुभव को शब्दों में बयान नहीं कर सकता. मैं बेहद खुश हूं."

कुलदीप यादव का कमाल, इंटरनेशनल क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी बने

कुलदीप बीते कुछ महीनों से टीम से अंदर-बाहर चल रहे थे. इस पर चाइनमैन गेंदबाज ने कहा, "मेरे लिए यह छह-आठ महीने मुश्किल रहे थे. मैं काफी मेहनत कर रहा था. चार-पांच महीनों से मैं संघर्ष कर रहा था, लेकिन अब मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, अच्छी गति से और अच्छी विविधता से. इसलिए यह मेरे लिए काफी संतोषजनक बात है."

मैच के बारे में कुलदीप ने कहा, "ज्यादा ओस नहीं थी और हम जानते थे कि वे आक्रामकता के साथ खेलेंगे. मेरी कोशिश सिर्फ अपनी गति और विविधता में मिश्रण करने की थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget