एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: केएस भरत को पहले टेस्ट में मौका मिलना तय, केएल राहुल की प्लेइंग 11 में स्थिति साफ नहीं

IND Vs ENG: केएस भरत ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह बना ली है. राहुल किस पोजिशन पर खेलेंगे यह अब सवालों के घेरे में है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने जा रहे 5 टेस्ट मैचों सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर तस्वीर साफ होती जा रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग 11 में केएस भरत को जगह मिलेगी. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए प्रैक्टिस मैच में इंडिया ए की ओर से भरत ने 115 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को हार के मुंह से बाहर निकाला. शानदार परफॉर्मेंस के साथ केएस भरत ने पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह पक्की कर ली है. इससे पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि केएल राहुल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका नहीं निभाएंगे.

केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज ही टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है. हालांकि राहुल प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने पर किस पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है. राहुल के खेलने की स्थिति में शुभमन गिल या फिर श्रेयस अय्यर में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं देने की एक बड़ी वजह यह भी है कि यह सीरीज टर्न वाली पिचों पर खेली जाएगी. ऐसे में कामचलाउ विकेटकीपर का खेलना टीम पर भारी पड़ सकता है. इतना ही नहीं भारत में जडेजा, अश्विन और अक्षर की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही है इसलिए टीम के पास बैटिंग में भी पर्याप्त डेप्थ होगी.

भरत के पास है मौका

केएस भरत को पिछले साल ऋषभ पंत के चोटिल होने पर टीम इंडिया में चुना गया था. केएस भरत हालांकि अभी तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों में महज 18 की औसत से ही रन बना पाए हैं. पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर केएस भरत को ड्रॉप कर दिया गया था और उनके स्थान पर ईशान किशन को मौका मिला था. लेकिन अब किशन टीम का हिस्सा नहीं हैं. केएस भरत के पास अब खुद को साबित करने का एक और मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget