एक्सप्लोरर

KKRvsRCB: IPL इतिहास के सबसे कम स्कोर पर ऑल-आउट होकर हारी RCB की टीम


KKRvsRCB: IPL इतिहास के सबसे कम स्कोर पर ऑल-आउट होकर हारी RCB की टीम

नई दिल्ली/कोलकाता: क्रिस वोक्स, नैथन कुल्टर नाइल और ग्रैंडहोम की लाजवाब गेंदबाज़ी से कोलकाता ने आरसीबी को आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर पर ऑल-आउट कर मुकाबला 82 रनों से जीत लिया. आईपीएल के इतिहास में बल्लेबाज़ी का ऐसा खराब प्रदर्शन कभी भी किसी टीम ने नहीं किया. साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स के 58 रनों के सबसे कम स्कोर के बाद पूरे 8 साल बाद कोई टीम इतने कम स्कोर(49/10) पर ऑल-आउट हुई है. 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर की टीम ने महज़ 131 रन बनाए. जिसके बाद सभी को आरसीबी के मजबूत बैटिंग लाइनअप के दम पर उनके मैच जीतने की उम्मीद थी लेकिन केकेआर के गेंदबाज़ नैथन कुल्टर नाइल, क्रिस वोक्स और कॉलिन डी ग्रैंडहोम की आतिशी गेंदबाज़ी के आगे आरसीबी की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 


आरसीबी की पारी की शुरूआत करने आए कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल की एक नहीं चली. सबसे पहले कप्तान कोहली शून्य के स्कोर पर कुल्टरनाइल की पहली गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. इसके बाद मंदीप सिंह को 1 रन के स्कोर पर उमेश यादव ने अपना शिकार बनाया. 


शुरूआती बल्लेबाज़ों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर में डीविलियर्स(8 रन), कुल्टरनाइल की गेंद पर कैच आउट होकर लौट गए. लेकिन आरसीबी की पारी में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया जब उनके लिए किसी बल्लेबाज़ ने जान लगाई हो. एबी डीविलियर्स के बाद केदार जाधव(9 रन), क्रिस गेल(7 रन), स्टुअर्ट बिन्नी(8 रन), पवन नेगी(2 रन), बद्री(0 रन), मिल्स(2 रन) और चहल(0 रन) एक के बाद एक आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. 


केकेआर के गेंदबाज़ों ने ईडन गार्डेन्स के मैदान पर अपनी गेंदों से ऐसा कहर बरपाया कि आरसीबी के बल्लेबाज़ों के पास उसका कोई भी तोड़ नज़र नहीं आया. 


कॉलिन डीग्रैंडहोम ने 1.4 ओवर में महज़ 4 रन खर्च 3 विकेट चटकाए. जबकि नैथन कुल्टरनाइल ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए. वहीं क्रिस वोक्स ने भी लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 2 ओवर में 6 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए. उमेश यादव ने भी लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए. 


इससे पहले केकेआर की पारी अपने पहले 6 ओवर में 65 रन बनाने के बाद केकेआर की टीम आखिरी में 14 ओवरों में महज़ 66 रन जोड़कर कुल 131 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई थी. कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी आईपीएल सीज़न 10 के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम को 132 रनों का लक्ष्य दिया था. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही कोलकाता ने शानदार शुरुआत की लेकिन उसके बल्लेबाज इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. कोलकाता की टीम 19.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 131 रन ही बना सकी. बारिश के कारण यह मैच 30 मिनट देरी से शुरू हुआ.


आईपीएल के इतिहास में ये तीसरा मौका है जब केकेआर की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑल-आउट हुई हो. जबकि आखिरी बार वो साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ऑल-आउट हुए थे.


कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने एक बार फिर पारी की शुरुआत करते हुए 17 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए. कप्तान गौतम गम्भीर (14) सस्ते में आउट हुए लेकिन उन्होंने नरेन के साथ 22 गेंदों पर 48 रनों की साझेदारी की.


पहले गम्भीर आउट हुए और इसके बाद नरेन. इन दोनों के आउठ होने के बाद कोलकाता ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. रोबन उथप्पा ने 11, मनीष पांडे ने 15, यूसुफ पठान ने आठ रन बनाए जबकि कोलिन ग्रैंडहोम खाता तक नहीं खोल सके.


क्रिस वोक्स 18 रन बना सके. सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों की पारी खेली. बेंगलोर की ओर से युववेंद्र चहल ने चार ओवर में 16 रन खर्च करते हुए तीन सफलता हासिल की.


टायमाल मिल्स और पवन नेगी ने दो-दो सफलता हासिल की.


आईपीएल-10 में पहली बार कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आलआउट हुई है. कोलकाता के साथ अब तक तीसरी बार इस तरह का वाक्या हुआ है. 2009 में अंतिम बार कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलआउट हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget