एक्सप्लोरर

यूएई में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले ऋषभ मुखर्जी का सपना है भारत के लिए खेलना

विश्व कप क्वालीफायर में यूएई के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले कोलकाता जन्मे ऋषभ मुखर्जी का सपना है कि वह आगे चलकर भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल.

कोलकाता मूल के ऑफ स्पिनर ऋषभ मुखर्जी अब जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम के लिए खेल सकते हैं. लेकिन ऋषभ का सपना भविष्य में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है. ऋषभ अब अगले साल होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए यूएई टीम से खेल सकते हैं.

18 साल के ऋषभ जब पांच साल के थे तभी वह अपने परिवार के साथ दुबई चले गए थे. ऋषभ ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराने में यूएई की काफी मदद की है. उन्होंने विश्व कप क्वालीफायर के पांच मैचों में नौ विकेट लिए थे.

ऋषभ ने कहा, "मेरा सपना भारत के लिए खेलना है. मैं वापस कोलकाता आना चाहता हूं और अंडर-19 विश्व कप समाप्त होने के बाद बंगाल की टीम में जगह बनाना चाहता हूं. मैं दोबारा से सबकुछ शुरू करने के लिए तैयार हूं. मैंने कई कोचों से बात की है और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है."

वह 2006 से ही अपने परिवार के साथ दुबई में रह रहे हैं. उन्होंने वहां इंटर अकादमी लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था.

उन्होंने कहा, "मैं क्लब क्रिकेट के लिए तैयारी कर रहा था क्योंकि मैं वापस कोलकाता जाने की योजना बना रहा था. पिछले दो साल से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं. लेकिन इंटर अकादमी में अच्छा करने के बाद मुझे यूएई अंडर-19 कैम्प के लिए बुलाया गया."

ऑफ स्पिनर ऋषभ शुरुआत में फुटबाल खेलना चाहते थे, लेकिन आस्थमा से पीड़ित होने के कारण उन्हें इस में इजाजत नहीं मिली.

उन्होंने कहा, "मैं इसमें नहीं खेल सकता था इसलिए मेरे पिता ने मुझे क्रिकेट में कोशिश करने को कहा. वह मुझे और मेरे भाई को उच्च स्तर पर क्रिकेट खेलते देखना चाहते थे, जो कि उनका सपना था. यही वह चीज थी जिसने मुझे क्रिकेट जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget