एक्सप्लोरर

आरसीबी में भी दिखेगी विराट कोहली की असल चमक : हेसन

बेंगलोर के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच ने भी कोहली की सराहाना की है. कोहली, हेसन और कैटिच की कोशिश होगी कि वह इस बार बेंगलोर का खिताबी सूखा खत्म करें.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के निदेशक नियुक्त किए गए माइक हेसन ने कहा है की टीम के कप्तान विराट कोहली टी-20 लीग में भी उतने ही सफल हो सकते हैं जितने विश्व क्रिकेट में हैं. कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 72 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई. एक कप्तान के तौर पर भी कोहली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी सफल रहे हैं लेकिन बेंगलोर के साथ उनकी कप्तानी इतनी चली नहीं है. हेसन ने कहा, "वह विश्व क्रिकेट में जितने सफल हैं उतने ही आईपीएल में हो सकते हैं. बीती रात हमने इस बात का एक और बेहतरीन उदाहरण देखा कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं. वह बेहतरीन कप्तान भी हैं जो टीम का नेतृत्व अच्छे से करते हैं और टीम को जुनून और सही भावना के साथ आगे लेकर जाते हैं." वहीं बेंगलोर के मुख्य कोच नियुक्त किए गए पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज साइमन कैटिच ने भी कोहली की सराहाना की है. कैटिज ने कहा कि कोहली का रिकार्ड उनकी पूरी कहानी कहता है. कैटिच ने कहा, "कोहली का रिकार्ड उनके बारे में बताता है. न सिर्फ एक खिलाड़ी बल्कि भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर भी उन्होंने जो हासिल किया है उसके कारण मैं उनका सम्मान करता हूं." उन्होंने कहा, "मुझे उनके बारे में जो बात पसंद है वो यह है कि कोहली बेहद प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि मुझे एक खिलाड़ी के अंदर यही खूबी भाती है." उन्होंने कहा, "मैंने कोहली को पर्थ टेस्ट में बीते साल शतक बनाते हुए देखा था. वह वाका कि पुरानी विकेट की तरह थी. मैंने अभी तक टेस्ट में जितने भी शतक देखे हैं उनमें से वो सबसे अच्छा शतक था." कोहली, हेसन और कैटिच की कोशिश होगी कि वह इस बार बेंगलोर का खिताबी सूखा खत्म करें और उसे पहला आईपीएल खिताब दिलाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget