एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पोंटिंग को पीछे छोड़ नंबर दो शतकवीर बने कोहली

कप्तान विराट कोहली अपने 200वें वनडे में शतक जड़कर वनडे में सबसे अधिक शतकों के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पहले स्थान पर कायम हैं.

मुंबई: कप्तान विराट कोहली अपने 200वें वनडे में शतक जड़कर वनडे में सबसे अधिक शतकों के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पहले स्थान पर कायम हैं.

कोहली का वनडे में यह 31वां शतक है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा जिन्होंने 375 मैचों में 30 शतक जमाये थे. अब कोहली से आगे केवल तेंदुलकर हैं जिनके नाम पर 463 मैचों में 49 शतक दर्ज हैं.

तेंदुलकर, कोहली और पोंटिंग के बाद इस सूची में सनथ जयसूर्या (28), हाशिम अमला (26), एबी डिविलयर्स और कुमार संगकारा (दोनों 25) का नंबर आता है. यही नहीं कोहली अपने 200वें मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं. उनसे पहले केवल साउथ अफ्रीका के एबी डिविलयर्स ने यह कारनामा किया था. उन्होंने पिछले साल केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 200वां वनडे खेलते हुए 101 रन बनाये थे.

भारत की तरफ से अपने 200वें वनडे में इससे पहले सर्वोच्च स्कोर युवराज सिंह के नाम पर था जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2008 में एडिलेड में अपना 200वां मैच खेलते हुए 76 रन बनाये थे.

कोहली वानखेड़े स्टेडियम में वनडे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं. उनसे पहले तेंदुलकर ने 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां 114 रन बनाये थे. कप्तान के रूप में कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 19वां शतक हैं और इस तरह से वह पोंटिंग (41), ग्रीम स्मिथ (33) के बाद माइकल क्लार्क और ब्रायन लारा के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.

अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किये. इसके लिये उन्होंने केवल 17 पारियां खेली और इस तरह से डीन जोन्स के 19 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ा. भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग ने 21 पारियों में कीवी टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे किये थे. कोहली इससे पहले श्रीलंका (2186), वेस्टइंडीज (1387) और ऑस्ट्रेलिया (1182) के खिलाफ वनडे में 1000 से अधिक रन बना चुके हैं.

कोहली 200 वनडे खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी हैं. तेंदुलकर ने सर्वाधिक 463 वनडे खेले हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget