एक्सप्लोरर

कोहली के ‘शॉट का चयन’ लारा से बेहतर: चैपल

कोहली के ‘शॉट का चयन’ लारा से बेहतर: चैपल


कोहली के ‘शॉट का चयन’ लारा से बेहतर: चैपल

 


 


 


 


नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को नाबाद 82 रन की पारी खेल टीम को सेमीफाइनल में पंहुचाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने जमकर तारीफ की है. 



चैपल ने कोहली को ‘सर्वकालिक फिनिशर’ करार करते हुए कहा कि जहां तक ‘शॉट के चयन’ का संबंध है तो यह आक्रामक भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा से ऊपर है.



मैच के आकलन के दौरान ईएसपीएन क्रिकइंफो से चैपल ने कहा, ‘‘आधुनिक युग के खिलाड़ियों में मुझे लगता था कि ब्रायन लारा गेंद से ‘शॉट का चयन’ बेहतरीन तरीके से करता था. लेकिन मुझे लगता है कि अब मुझे ब्रायन को अब दूसरे स्थान पर करना होगा. ’’ 



चैपल ने कोहली की ऐतिहासिक पारी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘मैंने अभी तक जो सर्वश्रेष्ठ टी20 पारियां देखी हैं, यह उनमें से एक थी. वह सर्वकालिक फिनिशर है. उसने अपनी एक साख बनायी है और आज उसने इसे पक्का कर दिया. यह शानदार है. ’’ 



उन्होंने कहा, ‘‘मुझे महेला जयवर्धने को याद दिलाना होगा कि मैंने विराट को होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ 300 रन से ज्यादा के स्कोर (36.4 ओवर में 321 रन) का पीछा करते हुए देखने का लुत्फ उठाया. मैंने नहीं सोचा था कि कोई इससे बेहतर कर सकता है. ’’ 



चैपल ने कहा, ‘‘मैंने अजहरूद्दीन, वीवीएस (लक्ष्मण) जैसे शानदार कलाई वाले खिलाड़ियों को देखा है. लेकिन विराट ऐसा ताकत के साथ करता है. वह गेंद को काफी तेज हिट करता है. मैच के दौरान ऐसा भी समय आया जब मैंने सोचा कि ‘प्रिडिक्टर’ गलत है लेकिन मैंने महसूस किया कि मैं गलत था और ‘प्रिडिक्टर’ सही था. ’’


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया में 6.6 की तीव्रता से कांपी धरती, वेनेजुएला समेत कई देशों में हड़कंप
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget