एक्सप्लोरर

विराट कोहली बने साल 2016 के विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

 


 


 


विराट कोहली बने साल 2016 के विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर

 


 


लंदन: पिछले साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने साल 2016 का विश्व का अग्रणी क्रिकेटर चुना है. वह वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद यह सम्मान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. 


 


कोहली को इस सप्ताह प्रकाशित हुई विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने अपने 2017 के संस्करण में मुखपृष्ठ पर भी जगह दी है जिसमें उन्हें एक टेस्ट मैच में रिवर्स स्वीप करते हुए दिखाया गया है. भारतीय कप्तान ने पिछले वर्ष क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करके कुल मिलाकर 2595 रन बनाये जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में चार शतकों की मदद से 1215 रन, दस वनडे में तीन शतकों की मदद से 739 रन और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 641 रन बनाये. 


 


विजडन के संपादक लारेन्स बूथ ने कोहली की तारीफ करते हुए लिखा है कि कोहली के लिये 2016 ‘स्वप्निल साल’ था. उन्होंने लिखा है, ‘‘कोहली का तीनों प्रारूपों में बल्लेबाजी में किसी अन्य की तुलना में बेहतर औसत रहा. टेस्ट मैचों में उन्होंने 75, वनडे अंतरराष्ट्रीय में 92 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 106 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये. ’’ 


 


साल का अग्रणी क्रिकेटर चुनने की शुरूआत विजडन ने 2003 में की थी. इसके बाद यह सम्मान हासिल करने वाले कोहली तीसरे भारतीय हैं. उनसे पहले सहवाग (2008 और 2009) तथा तेंदुलकर (2010) यह सम्मान हासिल कर चुके हैं. यह सम्मान वर्ष के तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. कोहली ने वर्ष 2016-17 में लगातार चार सीरीज में दोहरा शतक जड़ने का अनोखा कीर्तिमान बनाया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 200, न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 और इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारियां खेली थी. इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ भी 204 रन बनाने में सफल रहे थे. 


 


विजडन का वर्ष का अग्रणी क्रिकेटर का सम्मान हासिल करने वाले खिलाड़ियों में रिकी पोंटिंग (2003), शेन वार्न (2004), एंड्रयू फ्लिन्टाफ (2005), मुथया मुरलीधरन (2006), जाक कैलिस (2007), वीरेंद्र सहवाग (2008 और 2009), सचिन तेंदुलकर (2010), कुमार संगकारा (2011), माइकल क्लार्क (2012), डेल स्टेन (2013), कुमार संगकारा (2014), केन विलियमसन (2015) और विराट कोहली (2016) शामिल हैं. 


 


ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को साल 2016 के लिये महिला वर्ग में वर्ष की अग्रणी क्रिकेटर चुना गया. विजडन ने इसके अलावा साल के पांच क्रिकेटरों की भी घोषणा की जिसमें पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक और शीर्ष बल्लेबाज यूनिस खान भी शामिल हैं. इन दोनों ने पिछले साल गर्मियों में इंग्लैंड दौरे में सीरीज 2-2 से बराबर करवाने में अहम भूमिका निभायी थी. इससे पाकिस्तान कुछ समय के लिये आईसीसी की नंबर एक टीम भी बना था. 


 


जिन अन्य खिलाड़ियों को विजडन के पांच क्रिकेटरों में शामिल किया गया है उनमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स भी शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 टेस्ट मैचों में 26 विकेट लिये थे. मिडिलसेक्स को काउंटी चैंपियनशिप में खिताब दिलाने में भूमिका निभाने वाले टोबली रोलैंड जोन्स और सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 2706 रन बनाने वाले बेन डकेट इस सूची में शामिल दो अन्य खिलाड़ी हैं. जोन्स ने यार्कशर के खिलाफ मैच में हैट्रिक बनायी थी जिससे मिडिलसेक्स के नाम पर खिताब पक्का हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे बेस्ट MVP नहीं... दिग्गजों ने बताया क्यों, जानिए किसने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे बेस्ट MVP नहीं... दिग्गजों ने बताया क्यों, जानिए किसने क्या कहा
आयरलैंड दौरे पर नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू, संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
'...नहीं होना चाहिए वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू', संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली को उपहार में ऐसा क्या मिला जिसकी हो रही चर्चा
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
TMC में टूट की अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी की विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी, LoP पर साफ किया रुख
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget