एक्सप्लोरर

हैदराबाद से हार के बाद प्रेक्टिस करने उतरे विराट ने जताया जल्द वापसी का भरोसा

हैदराबाद से हार के बाद प्रेक्टिस करने उतरे विराट ने जताया जल्द वापसी का भरोसा

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न 10 की शुरूआत में सनराइज़र्स हैदराबाद के हाथों करारी हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने जल्द से जल्द वापसी का वादा कर दिया है. बीती रात बुधवार को आईपीएल सीज़न 10 की पहली टक्कर में युवराज सिंह की आतिशी पारी और सनराइज़र्स टीम की मिले जुले प्रयास से आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. 


जिसके बाद आज कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ आज शानदार सेशन रहा, शरीर में जल्द सुधार हो रहा है और जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सबका मनोरंजन करने के लिए बेकरार हूं.'  इस पोस्ट के साथ विराट ने एक तस्वीर भी साझा कि जिसमें उनके साथ विस्फोटक बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स भी नज़र आ रहे हैं. खबरों के मुताबकि डीविलियर्स अब फिट हैं और वो अगले मैच में मैदान पर नज़र आ सकते हैं.



इससे पहले 2 अप्रेल को भी विराट ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर जल्दी लौटने का वादा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस मैदान पर लौटने की बात करते नज़र आ रहे थे और आज एक बार फिर उन्होंने जल्दी रिकवरी की बात कही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान घायल हुए विराट के आईपीएल के शुरूआती मैचों में नहीं खेलने की खबर से फैंस में काफी निराशा थी. विराट कोहली ने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया छा. जिसमें उनके साथ उनका कुत्ता भी नज़र आ रहा था. 


विराट उस वीडियो में कह रहे थे कि 'एक कारण जिसकी वजह से मैं कुत्तों को पसंद करता हूं, मैं वापसी के लिए जमकर मेहनत और ट्रेनिंग कर रहा हूं और ये(कुत्ता) मेरे साथ यहां आकर बैठा है. मैं मैदान पर वापस आने का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं, मैं अपने उन सभी फैंस को ऐसे वक्त में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहना चाहता हुं कि आरसीबी को सपोर्ट करें और मैं जल्द ही मैदान पर वापस आने वाला हूं.' 



विराट कोहली आरसीबी की टीम के कप्तान हैं और वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. उनके कंधे में चोट आई जिसकी वजह से वो टेस्ट सीरीज़ के आखिरी और अहम टेस्ट मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं थे. विराट कोहली ने सीरीज़ के दौरान और ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद ये साफ कर दिया था कि वो जब तक पूरी तरह से 100 फीसदी फिट नहीं हो जाते वो मैदान पर नहीं उतरेंगे. 


विराट कोहली अपनी फिटनेस को लेकर कितने सतर्क हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विराट कोहली अपनी फिटनेस की बदौलत ही आज वर्ल्ड क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज़ हैं. 


टीम इंडिया को आईपीएल के लंबे शेड्यूल के बाद जून महीने में चैंपियंस ट्रॉफी में भी जाना हैं जहां पर टीम इंडिया विराट की कप्तानी में ही मैदान पर उतरेगी. 


अपने पहले मुकाबले में 35 रनों से हार के बाद आरसीबी की टीम को कप्तान विराट कोहली का बेसब्री से इंतज़ार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म
LIVE: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर पर खत्म
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget