एक्सप्लोरर

केएल राहुल LSG से RCB तो रोहित-बुमराह और सूर्यकुमार छोड़ेंगे MI, IPL 2025 को लेकर 3 बड़े अपडेट

IPL 2025 Trade: आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है. केएल राहुल की RCB में जाने की खबर है. वहीं रोहित, सूर्या और बुमराह मुंबई से अलग हो सकते हैं.

IPL 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है. इस बार कई खिलाड़ी इधर-उधर होने जा रहे हैं. दरअसल, इस बार मेगा ऑक्शन होनी है. ऐसे में सभी टीमों को सिर्फ चार-चार खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति होगी, बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा. हालांकि, मेगा ऑक्शन से पहले भी कुछ खिलाड़ी इधर-उधर जा सकते हैं. नियम के हिसाब से टीमें ऑक्शन से पहले आपस में खिलाड़ियों को ट्रेड कर सकती हैं. इस बीच आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले बड़ी खबर सामने आई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और ऋषभ पंत अपनी-अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं. यानी राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होंगे और पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ेंगे. खबर है कि केएल राहुल लखनऊ का साथ छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वापसी कर सकते हैं. राहुल पहले भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को भी बड़ा झटका लग सकता है. मुंबई के तीन मैच विनर खिलाड़ी टीम से अलग हो सकते हैं. इसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम का साथ छोड़ सकते हैं. 

चेन्नई में शामिल हो सकते हैं ऋषभ पंत 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की खबर है. हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी या इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा है. लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ऋषभ पंत को ट्रेड के माध्यम से अपनी टीम में शामिल कर सकती है. वहीं केएल राहुल इसी तरह आरसीबी में वापसी कर सकते हैं. वहीं खबर है कि गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा भी टीम का साथ छोड़ सकते हैं. इन खबरों के आने के बाद ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल 2025 बेहद रोमांचक होने वाला है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget