एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd ODI: दूसरे सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं राहुल, विशाखापट्टनम में खेला जाएगा मैच

KL Rahul ODIs Records: केएल राहुल ने अब तक 50 वनडे पारियों में 46.30 की औसत 87.14 के स्ट्राइक रेट से 1945 रन जड़े हैं.

Fastest Indian to Complete 2000 Runs List: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (19 मार्च) खेले जाने वाले वनडे मुकाबले में केएल राहुल अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं. वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं. इस मामले में पहले पायदान पर शिखर धवन मौजूद हैं. शिखर ने महज 48 पारियों में दो हजार वनडे रन जड़ दिए थे.

केएल राहुल ने अब तक 52 वनडे मैच खेले हैं. यहां 50 पारियों में वह 1945 रन जड़े चुके हैं. यानी वह दो हजार रन से महज 55 रन दूर हैं. केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी, उस लिहाज से उनके लिए यह उपलब्धि हासिल करना मुश्किल नहीं लग रहा है. बता दें कि पिछले वनडे मैच में केएल राहुल ने 75 रन की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

सबसे तेजी से 2000 वनडे रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय
शिखर धवन 48 पारियों में यह आंकड़ा पार कर चुके हैं. वह यहां टॉप पर काबिज हैं. उनके बाद नवजोत सिंह सिद्धु (52 पारियां), सौरव गांगुली (52 पारियां), विराट कोहली (53 पारियां) और गौतम गंभीर (61 पारियां) इस लिस्ट के टॉप-5 में मौजूद हैं. 

राहुल को बल्लेबाजी क्रम में करना पड़ा बदलाव
केएल राहुल पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बुरी तरह फ्लॉप हो रहे थे. ऐसे में उनके हाथ से तीनों टीमों की उप कप्तानी भी चली गई थी. टी20 स्क्वाड से तो वह बाहर हो ही चुके थे, टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 से भी उन्हें बाहर होना पड़ा था. हालांकि वनडे में टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा बनाए रखा. हालांकि यहां उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा. पहले जहां वह सलामी बल्लेबाज उतरते थे, वहीं अब वह वनडे में पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. यह बैटिंग ऑर्डर उनके लिए अब तक शानदार रहा है.

5वें क्रम पर चौंकाने वाले है केएल राहुल के आंकड़े
केएल राहुल बतौर ओपनर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं लेकिन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी में उनके आंकड़े चौंकाने वाले हैं. केएल राहुल अब तक 17 पारियों में टीम इंडिया के लिए 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की है. यहां उन्होंने 51+ के बल्लेबाजी औसत और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: 'जब पाकिस्तान में वहां के लोग ही सुरक्षित नहीं है तो...' एशिया कप मेजबानी विवाद पर हरभजन की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget