एक्सप्लोरर

टेस्ट में केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा हो सकते हैं टीम इंडिया के ओपनर

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ये इशारा दिया है कि आगामी सीरीज़ में राहुल के स्थान पर रोहित शर्मा को आजमाया जा सकता है.

विश्वकप के बाद वेस्टइंडीज़ दौरे के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट चैम्पियनशिप का सफल आगाज़ कर लिया है. लेकिन अब भी भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को लेकर कई चीज़ें टीम की चिंताएं बढ़ाए हुए हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट सबसे अधिक चिंतित टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर है. मुरली विजय और शिखर धवन की खराब फॉर्म के बाद आज़माई गई सभी जोड़ियों ने भारतीय टीम को निराश किया है. हाल में वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम इंडिया की ओपनिंग कर रही केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने भी कुछ खास करके नहीं दिखाया. अब ऐसे में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ये इशारा दिया है कि आगामी सीरीज़ में राहुल के स्थान पर रोहित शर्मा को आजमाया जा सकता है. एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए राहुल की फॉर्म पर चिंता जताते हुए कहा, ''बतौर चमयन समिति वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद हम अभी तक नहीं बैठे हैं. निश्चित तौर पर हम इस(रोहित शर्मा की ओपनिंग) पर गौर करेंगे और फिर चर्चा करेंगे.'' इसके आगे प्रसाद ने कहा कि निश्चित तौर पर केएल राहुल बेहद टैलेंटिड क्रिकेटर हैं, लेकिन वो इस समय टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल समय से गुज़र रहा है. हम उसकी फॉर्म को लेकर चिंतित हैं. उसे मैदान पर और अधिक समय बिताना चाहिए जिससे की वो अपनी फॉर्म और टच हासिल कर सके.'' टीम के मुख्य चयनकर्ता से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने भी रोहित शर्मा के बतौर ओपनर टेस्ट टीम में खेलने की सिफारिश की थी. रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 टेस्ट में 39.65 के अच्छे औसत से 1585 रन बनाए हैं. जिसमें रोहित के नाम 3 शतक भी शामिल हैं. वहीं केएल राहुल का बल्ला पिछले लगभग 12 पारियों से शांत है, उन्होंने पिछली 12 पारियों में एक भी 50 से अधिक का स्कोर नहीं बनाया है. जबकि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में तो वो सिर्फ 44, 38, 13, 6 रनों की पारियां ही खेल पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget