एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद विराट ने कहा, 'टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे केएल राहुल'

कोहली ने कहा कि निश्चित रूप से यह हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खेलाने का मौका देता है. वह टीम में उसी तरह का संतुलन बनाए रखते हैं, जैसा कि 2003 विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी.

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि लोकेश राहुल का विकेटकीपर के रूप में इस्तेमाल करने से टीम को संतुलन मिलता है. कप्तान ने संकेत दिए हैं कि राहुल अब न्यूजीलैंड दौरे पर भी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में विकेट के पीछे अपनी भूमिका को जारी रखेंगे. राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. पंत इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाए, जबकि राहुल ने विकेटकीपर के पीछे बेहतरीन काम करने के अलावा शानदार रन भी बनाए. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निश्चित रूप से यह हमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खेलाने का मौका देता है. वह टीम में उसी तरह का संतुलन बनाए रखते हैं, जैसा कि 2003 विश्व कप में राहुल द्रविड़ ने भूमिका निभाई थी." कर्नाटक के बल्लेबाज राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में 47, दूसरे में 80 और तीसरे में 19 रनों की पारी खेली. उन्होंने विकेट के पीछे चार कैच भी लपके. कोहली ने कहा, "राहुल कहीं भी खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह आमतौर पर एक बल्लेबाज हैं. वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो पहली बॉल से ही हिट लगाने के लिए जाएंगे. लेकिन वे वह कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने राजकोट में किया था." कप्तान ने साफ कर दिया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में यही टीम के साथ उतरेंगे.उन्होंने कहा, "हमारे पास वही है जोकि टीम में है. जैसा कि मैंने कहा कि राहुल टीम को संतुलित देते हैं. हमें उनके साथ बने रहना होगा क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. हमें यह देखना होगा कि क्या यह संयोजन काम करता है. आप इसे बदल नहीं सकते. अंतिम एकादश में बदलाव करने का मुझे कोई कारण नजर नहीं आता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget