एक्सप्लोरर

24 महीने बाद आई केएल राहुल को टीम इंडिया की याद, IPL 2025 से पहले कर दिया बड़ा दावा

KL Rahul IPL 2025: केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने के बाद बहुत बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने टीम इंडिया को लेकर भी बहुत कुछ कहा.

KL Rahul Freedom Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के लिए जब लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट सामने आई तो केएल राहुल का नाम गायब था. पिछले सीजन में LSG के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका का वीडियो खूब वायरल हुआ था. इसलिए कयास लगाए जाने लगे थे कि टीम मैनेजमेंट के साथ खराब संबंधों के कारण राहुल को रिलीज किया गया था. अब खुद राहुल ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है.

केएल राहुल ने कहा, "मैं एक नई शुरुआत करना चाहता था. एक ऐसी जगह जाना चाहता था, जहां मैं पूरी आजादी के साथ खेल सकूं. टीम का वातावरण अलग होगा, कभी-कभार आपको ऐसे बदलाव की जरूरत होती है, जो आपको अच्छा लगे. मैं टी20 टीम से भी काफी समय से बाहर रहा हूं."

केएल राहुल का फ्यूचर प्लान

केएल राहुल ने पिछले दो साल से भारतीय टीम के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है. उन्हें आखिरी बार नवंबर 2022 में टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेलते देखा गया था. उन्होंने 24 महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि मैं एक खिलाड़ी के दौर पर किस स्थिति में हूं और जानता हूं कि वापसी करने के लिए मुझे क्या करना है. मैं इस आगामी आईपीएल सीजन को ऐसे मंच के रूप में देख रहा हूं जिसके जरिए मैं अपने खेल का आनंद ले सकूं. मेरा लक्ष्य भारत की टी20 टीम में वापसी करना है."

आपको याद दिला दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की शुरुआत 2022 में हुई थी. केएल राहुल ने लगातार तीन सीजन LSG की कप्तानी की और दो बार टीम को प्लेऑफ तक भी पहुंचाया. मगर 2024 में यह टीम सातवें स्थान पर रही थी. वहीं SRH के खिलाफ बहुत बड़ी हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का राहुल पर गुस्सा निकालने का वीडियो खूब वायरल हुआ था. फिलहाल राहुल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर ध्यान लगा रहे होंगे, क्योंकि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्हें पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: भारत नहीं तो चैंपियंस ट्रॉफी नहीं, दिग्गज का बयान सुनकर हिल जाएगा पाकिस्तान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget