एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 2 मैच विनर खिलाड़ी, एक 90 प्रतिशत फिट तो दूसरे को मिला रेस्ट

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से चौथा टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच में भारत के दो स्टार खिलाड़ी नहीं खेलते दिखेंगे. जानिए आखिर इसके पीछे क्या वजह है.

Jasprit Bumrah Rested, KL Rahul Ruled Out 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. अब सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाना है. भारतीय टीम इस टेस्ट में अपने दो मैच विनर खिलाड़ियों के बिना ही उतरेगी. 

तेज गेदंबाज जसप्रीत बुमराह को रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में आराम (रेस्ट) दिया गया है. उन्हें मंगलवार को टीम इंडिया से रिलीज़ कर दिया गया है. वहीं सीनियर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण चौथे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह 90 प्रतिशत फिट हैं, लेकिन अभी तक चौथे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से मैच फिट नहीं हो सके हैं. 

जसप्रीत बुमराह को उनके कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) के तहत टीम से रिलीज किया गया है. वह तीन मैचों में 17 विकेट के साथ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट में अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी. वहीं पहला टेस्ट खेलने वाले राहुल अपने दाहिने क्वाड्रिसेप्स (दाहिने जांघ की मांसपेशियों) में दर्द की शिकायत के बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे. 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ रांची में होने वाले चौथे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है. मौजूदा सीरीज की अवधि और हाल के दिनों में उनके द्वारा खेली गई क्रिकेट मैचों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. इस बीच केएल राहुल चौथे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे. धर्मशाला में अंतिम टेस्ट मैच में उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है.

बता दें कि बुमराह के रेस्ट दिए जाने के बाद घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को वापस बुला लिया गया है. इससे पहले तीसरे टेस्ट से पूर्व उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए भेज दिया गया था, जहां उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट झटके. 

ये भी पढ़ें...

'विरोधियों की खैर नहीं', दूसरी बार पिता बने विराट कोहली जल्द करेंगे वापसी, बल्लेबाजी में मचाएंगे धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget