एक्सप्लोरर

'विरोधियों की खैर नहीं', दूसरी बार पिता बने विराट कोहली जल्द करेंगे वापसी, बल्लेबाजी में मचाएंगे धमाल

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं. कोहली ने मंगलवार को इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की.

Virat Kohli Comeback: भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार रात को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया था कि वह और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अकाय रखा गया है. विराट कोहली ने यह बड़ी खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को वह और अनुष्का दूसरी बार मात-पिता बने हैं. कोहली ने इसी कारण भारतीय टीम से ब्रेक लिया था. हालांकि अब फैंस को उनका यह चहेता स्टार जल्द मैदान पर वापसी करते हुए दिखेगा.

आईपीएल 2024 में मचाएंगे धमाल
अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के कारण दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ब्रेक पर रहे. हालांकि अब दूसरी बार पिता बनने के बाद कोहली जल्द ही मैदान पर लौटेंगे. भारत और इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज से बाहर रहने वाले कोहली इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे. वह आईपीएल में अपनी टीम आरसीबी के लिए बल्ले से जमकर धमाका करेंगे. इतने लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे किंग कोहली आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर क्लास लेंगे. ऐसे में कोहली का बल्ला विरोधी टीमों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था आखिरी मुकाबला
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेले थे. उन्होंने यह मैच 17 जनवरी को खेला था. इस मैच के बाद से विराट अभी तक एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं. बता दें कि विराट कोहली का चयन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए किया गया था. हालांकि उन्होंने पर्सनल रिजन से इससे अपना नाम वापस ले लिया था. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए विराट कोहली भारत के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. ऐसे में उनका जल्द से जल्द मैदान पर लौटना टीम के लिए काफी जरूरी है.   

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: चौथे टेस्ट से बाहर हुए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे; टीम में बदलाव हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget