एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: कोहली का शतक और मोईन अली की तूफानी पारी, बैंगलोर ने कोलकाता को दिया 214 का लक्ष्य

कोहली ने 58 गेंदों पर सबसे अधिक 100 रन बनाए. उन्होंने अपनी दमदार पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत खराब रही और 18 के कुल योग पर उसे पहला झटका लगा.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 35वें मुकाबले में आज ईडन गार्डन्स पर बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भारी पड़ा है. विराट कोहली की शतकीय पारी और मोईन अली की तूफानी बल्लेबाज़ी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बना दिए हैं. कोहली ने 58 गेंदों पर सबसे अधिक 100 रन बनाए. उन्होंने अपनी दमदार पारी में नौ चौके और चार छक्के जड़े. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत खराब रही और 18 के कुल योग पर उसे पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को 11 के निजी स्कोर पर आउट करके सुनील नरेन ने बेंगलोर को पहला झटका दिया. जल्द विकेट खोने के कारण मेहमान टीम पावरप्ले का कुछ खास फायदा नहीं उठा पाई और पहले छह ओवर में 42 रन बनाए. दूसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली और अक्षदीप नाथ (13) के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई. नाथ को हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने पवेलियन भेजा. इसके बाद, कोहली और इंग्लैंड के मोइन अली ने तेजी से रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की. अली को 66 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराकर कुलदीप यादव ने मेजबान टीम के लिए खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को तोड़ने में कमयाबी पाई. अली ने महज 28 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े. कोहली एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और कोलकाता के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा. पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी गर्नले को चौका मारकर कोहली ने अपना शतक पूरा किया. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर नाबाद रहे. कोलकाता की ओर से नरेन, रसेल, कुलदीप और गर्नले ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget