एक्सप्लोरर

KKR vs MI: गिल-लिन के बाद रसल भी गेंदबाज़ों पर जमकर बरसे, कोलकाता ने मुंबई को दिया 233 रनों का लक्ष्य

गिल ने 45 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेलने के अलावा क्रिस लिन (54) के साथ पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी भी की. रसल ने अंत में 40 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज़ों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों को इतना धोया कि इस सीज़न का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. क्रिस लिन (29 गेंद पर 54 रन), शुभमन गिल (45 गेंद पर 76 रन) और आंद्रे रसल (40 गेंद पर 80 रन) मुंबई के गेंदबाज़ों पर कहर बनकर बरसे. कोलकाता की पारी में इन तीनों ने मिलकर 14 छक्के और 20 चौके जड़े. गिल ने 45 गेंद में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेलने के अलावा क्रिस लिन (54) के साथ पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी भी की. रसल ने अंत में 40 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की तेजतर्रार पारी खेली. यहां देखें, आईपीएल अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. आपको बता दें कि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दो विकेट पर 231 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद गिल और लिन की जोड़ी ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 50 रन जोड़े. गिल ने बरिंदर सरन के पारी के पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके से खाता खोला और फिर इसी ओवर में छक्का भी जड़ा. लिन हालांकि 18 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब लसिथ मलिंगा की गेंद पर कीरोन पोलार्ड उनका कैच लपकने में नाकाम रहे. लिन ने भी कृणाल पंड्या पर दो चौके मारे और फिर राहुल चाहर (54 रन पर एक विकेट) का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया. लिन ने सरन की गेंद पर चौका और फिर एक रन के साथ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. लिन हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद चाहर की गेंद पर मिड विकेट पर एविन लुईस को कैच दे बैठे. उन्होंने 29 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के मारे. गिल ने जसप्रीत बुमराह पर चौके के साथ 11वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर इसी ओवर में एक रन के साथ 32 गेंद में 50 रन पूरे किए. उन्होंने इसके बाद चाहर पर दो छक्के मारे जबकि रसेल ने भी इस स्पिनर पर लगातार दो छक्के जड़े. गिल ने मलिंगा पर लगातार दो चौके मारे लेकिन हार्दिक पंड्या (31 रन पर एक विकेट) की गेंद पर डीप मिडविकेट पर लुईस को कैच दे बैठे जिससे रसेल के साथ उनकी 62 रन की साझेदारी का अंत हुआ. रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 15) ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. कार्तिक ने बुमराह की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा जबकि रसेल ने हार्दिक को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में तीन छक्के मारे. रसेल ने बुमराह की गेंद पर एक रन के साथ 30 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसी ओवर में लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर सत्र में चौथी बार 200 रन के पार पहुंचाया. रसेल ने मलिंगा के पारी के अंतिम ओवर में दो छक्के और दो चौके से टीम का स्कोर 232 रन तक पहुंचाया. रसेल ने कार्तिक के साथ 74 रन की अटूटर साझेदारी की जिसमें कप्तान का योगदान सिर्फ 15 रन का रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget