एक्सप्लोरर

KKR vs CSK: केकेआर ने जीता टॉस, सीएसके को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लबाजी करने उतरेगी. दोनों टीम सीजन-11 में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है.

कोलकाता: आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लबाजी करने उतरेगी. दोनों टीम सीजन-11 में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है.

सीएसके की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 मैचों में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद है. वहीं केकेआर की टीम प्रदर्शन इस सीजन में मिला जुला रहा है. केकेआर ने अबतक खेले 8 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है. इसके साथ ही केकेआर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है.

इस अहम मुकाबले में केकेआर की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे नितीश राणा सीएसके के खिलाफ नहीं खेलेंगे. नीतीश की जगह टीम में रिंकु सिंह को शामिल किया गया.

वहीं सीएसके की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है.

दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे बाकी टीमों के लिए वह अभी तक की सबसे बड़ी बाधा साबित हुई है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में कई रोमांचक मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि कप्तान धोनी बल्ले से अपने पुराने रंग में आ गए हैं. उन्होंने 71.50 की औसत से कुल 286 रन बनाए हैं.

वहीं, कोलकाता ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी थी. उस जीत से निश्चित ही टीम के आत्मविश्वास को बल मिला होगा. टीम की बल्लेबाजी मजबूत है. टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी क्रिस लिन पर रहेगी. लिन को रोकना धोनी के लिए भी एक बड़ी चुनौती रहेगी. अगर लिन के साथ सुनील नरेन पारी की शुरूआत करने आते हैं तो यह जोड़ी कुछ भी करने में समर्थ है.

इनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक और उप-कप्तान रोबिन उथप्पा भी अच्छी फॉर्म में हैं.

टीम की ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी है जिसमें कुलदीप यादव, पीयूष चावला और नरेन हैं. अपने घर में यह तीनों बेहद खतरनाक साबित होते हैं. काफी हद तक कोलकाता की जीत का दारोमदार इन तीनों पर ही रहेगा.

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभम गिल, आंद्रे रसैल, शिवम मावी, पियूष चावला, मिचेल जॉनसन और कुलदीप यादव

चेन्नई सुपर किंग्स - शेन वाटसन, अंबाटी रायुडू, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, एमएस धोनी (कैप्टन), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी एनडीगी, केएम असिफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget