एक्सप्लोरर

IND vs ENG: केविन पीटरसन ने बताया सेमीफाइनल में क्यों भारत पर भारी पड़ेगी इंग्लैंड, इस खिलाड़ी को बताया एक्स-फैक्टर

T20 WC 2nd Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल एडिलेड में 10 नवंबर दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. यहां टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी.

Kevin Pieterson on IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड (IND vs ENG) से होगा. इस बड़े मुकाबले के लिए पूर्व क्रिकेटर्स के बीच भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. कोई भारत की जीत तय बता रहा है तो कोई इंग्लैंड को विजेता मान रहा है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pieterson) भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जीतने की भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने यह भी बताया है कि इंग्लैंड इस मुकाबले में आखिर क्यों टीम इंडिया पर भारी पड़ेगी. 

पीटरसन ने 'बेटवे' के लिए अपने एक आर्टिकल में लिखा है, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट जगत चाहता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो लेकिन लगता है कि यह पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगा. एडिलेड में इंग्लैंड की टीम भारत को पटखनी दे देगी. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की तुलना में इंग्लैंड के पास ज्यादा क्वालिटी प्लेयर हैं.'

पीटरसन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन को अहम खिलाड़ी बताते हुए लिखा है, 'मैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को पसंद करता हूं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अलग एंगल से जो यह अटैक होता है वह बेहद शानदार होता है. हम सभी दाएं हाथ के गेंदबाजों को खेलते हुए बड़े हुए हैं. ऐसे में जब लेफ्ट ऑर्म सीमर की गेंदें आती है तो यह कुछ अलग होता है. सेम करन इंग्लैंड की टीम में इस रोल को अच्छे से निभा रहे हैं.'

अच्छी लय में है दोनों टीमें
दोनों टीमें पिछले कुछ वक्त से अच्छी लय में है. भारतीय टीम ने जहां टी20 वर्ल्ड कप के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को सीरीज हराई थी, वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. इस वर्ल्ड कप में भी अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. हालांकि इंग्लिश टीम को अपने ग्रुप में आयरलैंड के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां देखें?

FIFA World Cup 2022: ब्राजील से लेकर इंग्लैंड तक, सट्टा बाजार में ये 5 टीमें हैं वर्ल्ड चैंपियन बनने की दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget