एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'जडेजा कोई मुरलीधरन या शेन वॉर्न नहीं', केविन पीटरसन ने इंग्लैंड को दिया भारतीय स्पिनर से निपटने का मंत्र

Kevin Pietersen: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन का कहना है कि रवींद्र जडेजा एक ही ओर गेंदें फेंकते हैं और उनकी गेंदें स्लाइड होती है. अगर तकनीक सही हो तो उन्हें खेलना आसान है.

Kevin Pietersen On Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इंग्लिश बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में स्पिनर रवींद्र जडेजा से निपटने का मंत्र दिया है. उन्होंने कहा है कि रवींद्र जडेजा कोई मुरलीधरन या शेन वॉर्न नहीं हैं, अगर तकनीक सही हो आपको उनसे खतरा नहीं रहेगा.

'दी टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में पीटरसन ने कहा, 'मैंने जडेजा का सामना बहुत किया है. यह सिर्फ और सिर्फ आपकी तकनीक के बारे में है. जडेजा न तो मुरलीधरन है और न ही शेन वॉर्न है. वह एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जो ज्यादातर एक ही ओर गेंदबाजी करते हैं. कभी-कभी उनकी गेंद स्लाइड होती है. अगर आपकी तकनीक फिसलने वाली गेंदों का सामना करने के हिसाब से अच्छी है तो आपको जडेजा के सामने कोई दिक्कत नहीं होगी. अगर आपके पैर सही जगह रहें, आप फ्रंट फुट पर नहीं खेल रहे हैं, आप गेंद की दिशा में आकर पीछे खेल रहे हैं तो आप सलामत रहेंगे. बस इस बात का ध्यान रखें कि आप बोल्ड या एलबीडब्ल्यू न हो जाएं.'

पीटरसन कहते हैं, 'अगर आप उनकी गेंदों को स्लिप की ओर खेल रहे हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं. आपके पास उनकी गेंद की लाइन और लेंथ का अनुमान लगाने के लिए पर्याप्त समय होता है. आपको बस बोल्ड और एलबीडब्ल्यू होने से बचना है.'

'अश्विन की 'दूसरा' गेंदों पर खूब जड़े शॉट'
पीटरसन ने यहां आर अश्विन का भी जिक्र किया. उन्होंने पुरानी टेस्ट सीरीज याद करते हुए कहा कि वह समझ जाते थे कि अश्विन कौन सी गेंद फेंकने जा रहे हैं. पीटरसन ने यह भी कहा कि सभी ने देखा होगा कि मैं अश्विन की 'दूसरा' गेंदों को ऑफ साइड पर खूब हिट करता था.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लिए दक्षिण अफ्रीका से आई सलाह, एलन डोनाल्ड ने बताया कैसे करें भारतीय पिचों पर गेंदबाजी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget