एक्सप्लोरर

भारतीय मूल के इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में किया ये बड़ा कारनामा

Indian Origin Cricketer Wickets In Test Cricket: भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट ले लिए हैं. ये खिलाड़ी टेंबा बावुमा की जगह दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया है.

Keshav Maharaj Wickets In Test Cricket: दक्षिण अफ्रीका टीम के मौजूदा कप्तान केशव महाराज ने टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान हासिल किया है. केशव महाराज ने टेस्ट में 200 विकेट ले लिए हैं. ऐसा करने वाले वो पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. केशव महाराज का कनेक्शन भारत से भी है. इनके पूर्वज पहले इंडिया में ही रहते थे. दक्षिण अफ्रीका में रहने और इसी देश के लिए खेलने के बाद भी केशव महाराज हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हैं.

केशव महाराज के पूरे हुए 200 विकेट

केशव महाराज पिछले नौ सालों से दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. 35 साल का ये खिलाड़ी टीम में लीड स्पिन गेंदबाज के तौर पर है. WTC फाइनल जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा चोटिल हो गए थे, जिसके चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम की कमान केशव महाराज को सौंपी गई है. अब केशव महाराज ने टेस्ट करियर में 200 विकेट हासिल कर लिए हैं.

केशव महाराज का क्रिकेटिंग करियर

केशव महाराज जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अपना 59वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. इस सीरीज में केशव महाराज ने 200 वां विकेट लिया है. केशव वनडे में 48 मैचों में 58 विकेट हासिल कर चुके हैं. वहीं टी20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम के इस स्पिन गेंदबाज ने 39 मैचों में 38 विकेट लिए हैं.

साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें SA ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 251 रनों पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका अब दूसरी पारी खेल रही है, जिसमें तीसरे दिन के खेल में लंच तक स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन हो गया है. साउथ अफ्रीका की 352 रनों की लीड हो गई है.

यह भी पढ़ें

Who is Azhar Mahmood: 2015 में IPL खेल चुके अजहर महमूद बने पाकिस्तान टीम के हेड कोच, जानिए उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
LIVE: पिच पर फेविकॉल की तरह जम गए श्रीलंकाई बल्लेबाज, विकेट को तरसा भारत
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
Watch: शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
शुभमन गिल का 'चमत्कारी' कैच, जिसने भी देखा रह गया हैरान; वीडियो वायरल
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget