एक्सप्लोरर

T-20 लीग: देवधर के शतक से बड़ौदा ने गुजरात को 36 रनों से रौंदा

ओपनर बल्लेबाज केदार देवधर के 61 गेंद में बनाये शतक की मदद से बड़ौदा ने गुजरात को 36 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टी-20 में बड़ौदा अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

राजकोट: ओपनर बल्लेबाज केदार देवधर के 61 गेंद में बनाये शतक की मदद से बड़ौदा ने गुजरात को 36 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बड़ौदा अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है.

बड़ौदा ने देवधर की पारी के दम पर सात विकेट पर 175 रन बनाये. इसके बाद विरोधी टीम को 18 ओवर में 139 रन पर आउट करके लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अब उसके दो मैचों में आठ अंक हैं.

दूसरी ओर गुजरात की यह लगातार तीसरी हार है और अब उसके नाकआउट में जगह बनाने की कोई उम्मीद नहीं है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने चार विकेट 25 रन पर गंवा दिये. लेग स्पिनर पीयूष चावला और तेज गेंदबाज जयवीर परमार ने दो-दो विकेट लिये.

देवधर ने इसके बाद चार छक्कों और 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाये जबकि स्वप्निल सिंह ने 28 गेंद में 44 रन का योगदान दिया. दोनों ने 10 रन प्रति ओवर की दर से 101 रन की साझेदारी की.

दो छक्के और तीन चौके लगाने वाले स्वप्निल को चावला ने 16वें ओवर में एलबीडबल्यू आउट किया जब स्कोर 126 रन था. इसके बाद देवधर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ पारी को आगे बढाया. मध्यम तेज गेंदबाज ईश्वर चौधरी ने 19वें ओवर में उसे आउट किया. देवधर ने दूसरा पचासा सिर्फ 18 गेंद में पूरा किया.

चावला ने 45 रन देकर तीन और परमार ने 37 रन देकर दो विकेट लिये.

गुजरात ने कठिन लक्ष्य के जवाब में पांचवें ओवर में ही चार विकेट 25 रन पर गंवा दिये. चिराग गांधी ने 41 गेंद में 52 और अक्षर पटेल ने 19 गेंद में 33 रन बनाये और दोनों ने 65 रन की साझेदारी की. पांचवां विकेट गिरने के बाद गुजरात के विकेट लगातार गिरते रहे.

बड़ौदा के लिये तेज गेंदबाज रिषि अरोठे ने तीन विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget