एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर कपिल देव बोले- वो एक ड्राइवर रख सकते थे

Rishabh Pant Car Accident: कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को लेकर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि पंत आराम से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं.

Kapil Dev On Rishabh Pant Accident: टीम इंडिया के विकेकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा नार्सन बॉर्डर पर हुआ. वह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मौजूदा समय में पंत देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने बयान दिया है. उनका कहना है कि पंत आसानी से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मेरा एक बार मेरा मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया था.  

पंत ड्राइवर रख सकते थे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में घायल होने पर प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने अपने मोटरसाइकिल एक्सीडेंट का जिक्र भी किया. पूर्व कैप्टन ने ड्राइवर रखने के महत्व को बताया. एबीपी न्यूज से बात करते हुए कपिल देव ने कहा, यह सीख है. जब मैं एक उभरता हुआ क्रिकेटर था, तो मुझे मोटरसाइकिल दुर्घटना का सामना करना पड़ा. उस दिन के बाद से मेरे भाई ने मुझे मोटरसाइकिल छूने तक नहीं दी. मैं बस भगवान का शुक्रगुजार हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं.

कपिल देव के मुताबिक, हां आपके पास शानदार दिखने और तेज गति से चलने कार है. लेकिन आपको सावधान रहना होगा. आप आसानी से एक ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं. आपको इसे अकेले चलाने की आवश्यकता नहीं है. मैं समझता हूं कि किसी को ऐसी चीजें करने का जुनून होता है लेकिन आपकी जिम्मेदारियां भी होती हैं. केवल आप ही अपना ख्याल रख सकते हैं. आपको अपने लिए चीजें खुद तय करनी होंगी.

दिल्ली से रुड़की जा रहे थे पंत

दुबई से क्रिसमस सेलिब्रेट कर लौट पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. इस दौरान मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे पंत बुरी तरह घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें पहले रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. वहां स्कैन के बाद पता चला कि पंत के माथे पर दो कट आए हैं. इसके अलावा उनके पैर, पीठ कलाई और अंगूठे में भयंकर चोट है. उनके दाहिने हाथ का लिगामेंट फट गया है. हालांकि मैक्स अस्पताल में पंत की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल कर प्राइवेट रूप में शिफ्ट किया गया है. 

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट लेखक को ऑस्ट्रेलिया में करना पड़ा नस्लवाद का सामना, उस्मान ख्वाजा ने भी किया रिस्पॉंन्ड, जानिए फुल डिटेल

Rishabh Pant Health: ICU से प्राइवेट रूम में शिफ्ट किए गए ऋषभ पंत, लिगामेंट ट्रीटमेंट के BCCI ले सकती है विदेश भेजने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, अर्शदीप को मिली सफलता; टिम सीफर्ट आउट
LIVE: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, अर्शदीप को मिली सफलता; टिम सीफर्ट आउट
Watch: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे 'किंग'
Watch: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे 'किंग'
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget