एक्सप्लोरर

कपिल देव की टीम इंडिया को सलाह, फाइनल जीतने के लिए रखना होगा संयम

कपिल देव इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर बेहद सफल रहे हैं. कपिल देव की अगुवाई में इंडिया ने इंग्लैंड में ही अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इतना ही नहीं कपिल देव ने 1986 में इंडिया को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में भी जीत दिलाई.

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है.  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को बेहद ही खास सलाह दी है. कपिल देव का कहना है कि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में संयम रखना होगा और ज्यादा आक्रामक होने से बचना होगा.

1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड में मौसम मिनटों में बदलता है . ऐसे में भारत को सत्र को देखते हुए खेलना होगा. कपिल ने कहा, "भारत के पास अच्छा बल्लेबाजी क्रम है लेकिन वे वातावरण से किस तरह पार पाते हैं यह जरूरी है. मेरे अनुसार, भारत की बल्लेबाजी उसकी मजबूती है. हाल के दिनों में टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा रहा है लेकिन टीम के बल्लेबाज फाइनल में अहम भूमिका में हो सकते हैं."

कपिल देव का कहना है कि इंग्लैंड के मौसम में अचानक होने वाले बदलाव के लिए आपको तैयार रहना पड़ता है. उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट सत्रों का खेल है. हर सत्र मौसम के कारण बदलता है. मिनटों में यहां मौसम बदल जाता है और बादल छा जाते हैं, इसलिए जब आप इंग्लैंड में खेलते हैं तो आपको इसके लिए तैयार रहना पड़ता है."

इंग्लैंड में सफल रह चुके हैं कपिल देव

62 वर्षीय पूर्व कप्तान ने टीम के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड में ज्यादा आक्रामक होने से बचने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने खेल में सुधार किया है लेकिन उन्हें इंग्लैंड में ध्यान रखने की जरूरत है.

कपिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड का सफल दौरा किया था. उन्होंने 1986 में 2-0 की जीत दर्ज की थी जहां भारत ने लॉर्डस और लीड्स टेस्ट में जीत हासिल की थी. कपिल ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए लॉर्ड्स को चुना जाना चाहिए था.

भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान करने का तरीका तलाशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget