एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाजों की वजह से मिली हार: केन विलियमसन

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए मेजबान टीम को जीत हासिल हुई. भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया.

पुणे: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए मेजबान टीम को जीत हासिल हुई. भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया.

मैच के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा, "भारतीय गेंदबाजों ने हमारे लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया था. हालांकि, हमारा प्रदर्शन भी खास नहीं था. हमने इस हार से सबक सीखा है. भारत की तरफ से शुरुआत में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बेहतरीन रहे."

विलियमसन ने कहा, ‘‘यह उन पिचों में से एक है जहां पर आप अच्छा स्कोर खड़ा करते हो और फिर दबाव बनाते हो तो फिर गेंदबाज आपके लिये बेहद मुश्किलें खड़ी कर देंगे. हमारे शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन भारत के शुरूआती गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने सही जगह पर गेंद पिच करायी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह सबक है और हम जानते हैं कि हमें भारत को हराने के लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हम यहां बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे. हमने मुंबई में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और हमें कानपुर में भी अच्छा खेल दिखाने की जरूरत है. ’’ भुवनेश्वर को मैन आफ द मैच चुना गया और इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, ‘‘ आप जैसा भी अभ्यास करते हो उसको मैदान पर दोहराना चाहते हो. मैं कभी अलग से प्रयोग करने की कोशिश नहीं करता हूं. मैं इसी तरह से गेंदबाजी करता हूं. नयी गेंद को मैं स्विंग करता हूं. आज ऐसा नहीं हो रहा था और इसलिए मैंने सही क्षेत्र में गेंद पिच कराने पर ध्यान दिया. दो विकेट हासिल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. ’’

बीते दिन भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की लाजवाब गेंदबाज़ी की मदद से टीम इंडिया विरोधी टीम को महज़ 230 रनों पर रोक दिया था. जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि बुमराह ने 10 ओवरों में 38 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए.

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को छह विकेट से हराया था. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों का आंकड़ा 1-1 से बराबर हो गया है. ऐसे में तीसरा मैच दोनों के बीच निर्णायक रहेगा.

इस मैच के बारे में विलियमसन ने कहा, "हम जानते हैं कि हमें अब अगले और अंतिम वनडे मैच में बेहतर खेल दिखाना है. हम बड़ी उम्मीदों के साथ भारत आए हैं. मुंबई में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और अब कानपुर में भी हमें इसी प्रकार का प्रदर्शन करना होगा, लेकिन पुणे वनडे से बेहतर."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 29 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget