एक्सप्लोरर
पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने टीम इंडिया को फेवरेट बताया
कामरान अकमल का मानना है कि टीम इंडिया शुरुआत से ही खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है.

World Cup 2019: क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने इस मैच के लिए टीम इंडिया को फेवरेट बताया है. इतना ही नहीं कामरान ने भारत को जीत लिए शुभकामनाएं भी दीं. कामरान ने कहा है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही खिताब की दावेदार है. इंडिया लीग राउंड में 9 में से 7 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही. हालांकि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से नेट रन रेट के मामले में पिछड़ने के चलते सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. वहीं इस वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखा. 16 जून को भारत का पाकिस्तान से मुकाबला हुआ था, जिसे टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही.
Ak हालांकि शुरुआत में 5 में से 3 मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरी के अपने चारों मैच जीते, लेकिन नेट रन रेट में वह पिछड़ गए और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला 312 रन से जीतने की जरूरत थी, जो वो करने में कामयाब नहीं रहे. वैसे आज के मैच की बात करें तो यह सातवां मौका है जब टीम इंडिया क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं न्यूजीलैंड 8वीं बार सेमीफाइनल का सफर तय करने में कामयाब रही है, लेकिन आज तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई.First semifinal of #cwc19 good luck to both teams...but from the start of the tournament my favourite is team india #indiavsNewzealand may the best team wins
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) July 9, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL


















