एक्सप्लोरर

संन्यास की सोच रहे थे लेंगर, लेकिन स्टीव वॉ के एक कॉल ने बदल दिया करियर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच जस्टिन लेंगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट मैच खेले और 23 शतक जड़े. लेंगर ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पिछले 2 सालों में बुरी स्थिति से उबारकर फिर मजबूत टीम बनाने वाले कोच और पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लेंगर को भी अपने करियर में ऐसे हालात का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के सबसे शानदार ओपनरों में से एक रहे लेंगर को ऐसे दौर से भी गुजरना पड़ा था जब वो करियर के बीच में ही संन्यास लेने वाले थे, लेकिन कप्तान के एक कॉल ने उनका करियर बदल दिया.

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टेस्ट क्रिकेटरों में से एक जस्टिन लेंगर ने बताया है कि अगर स्टीव वॉ का उन्हें फोन नहीं आता तो वो 2001 में ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके होते. लेंगर ने ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल ABC के शो के दौरान ये खुलासा किया.

करीब 14 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 105 टेस्ट मैच खेलने वाले लेंगर ने बताया कि 2001 में इंग्लैंड दौरे पर एशेज सीरीज के बीच में ही वो क्रिकेट से संन्यास लेने की सोच रहे थे क्योंकि वो लगातार नाकाम हो रहे थे.

लेंगर ने कहा, “मैं बिल्कुल भी रन नहीं बना रहा था, मुझे लगा मैं फेल हो गया हूं और फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए दोबारा नहीं खेल पाउंगा. जब मुझे लगा था कि मैं सीरीज में खेलूंगा तो मुझे शुरू में ही ड्रॉप कर दिया गया.”

इंग्लैंड दौरे पर लेंगर लगातार नाकाम हो रहे थे और अभ्यास मैचों में प्रभावित नहीं कर सके थे. हालांकि सीरीज के आखिरी मैच, ओवल टेस्ट, में उनकी वापसी हुई थी और उसके बाद अपने संन्यास तक वो टीम का अटूट हिस्सा रहे.

स्टीव वॉ के फोन ने बदल दी जिंदगी

ओवल टेस्ट से पहले की घटना को याद करते हुए मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर ने बताया, “जब मैंने हेडन के साथ पहली बार ओपनिंग की थी, उससे एक हफ्ते पहले मैंने अपने परिवार को बताया था कि मैं प्लेन में बैठकर घर वापस लौट रहा हूं.”

लेकिन मैच से एक दिन पहले कप्तान स्टीव वॉ के एक कॉल ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया. उस फोन कॉल का जिक्र करते हुए लेंगर ने कहा, “मेरी पत्नी आ चुकी थी क्योंकि मैं संन्यास लेने वाला था. मैं बुरी तरह टूट चुका था और फिर अचानक स्टीव वॉ ने मुझे फोन किया और कहा ‘कल तुम ओपनिंग करोगे’.”

ओवल में हुए उस टेस्ट में लेंगर पहली बार मैथ्यू हेडन के साथ ओपनिंग के लिए उतरे और शानदार शतक जड़ते हुए 102 रन बनाए. इसके बाद से हेडन और लेंगर की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के शानदार इतिहास का अहम हिस्सा बनी.

लेंगर ने अपने करियर में 115 पारियों में ओपनिंग की और लगभग 49 की औसत से 5,112 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल थे. 1993 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले लेंगर ने 2007 में अपना आखिरी टेस्ट खेलने के साथ ही संन्यास लिया. अपने 105 टेस्ट में लेंगर ने 23 शतकों के साथ साढ़े सात हजार से ज्यादा रन बनाए.

फ्लिंटॉफ ने दी थी युवराज को 'गला काटने' की धमकी, इसके बाद 'सिक्सर किंग' ने जड़े 6 छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget